जॉब्स

ICG Recruitment 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, इस डेट से करें आवेदन

ICG Recruitment 2024, ICG Navik GD Recruitment 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड ने नाविक जीडी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सारी डीटेल्स चेक कर सकते हैं।

Image

ICG Recruitment 2024

ICG Recruitment 2024, ICG Navik GD Recruitment 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। इंडियन कोस्ट गार्ड (Indian Coast Guard) ने नाविक जीडी (CGEPT 2/2024 बैच) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर 13 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 27 फरवरी निर्धारित की गई है।

ICG Navik Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक जनरल ड्यूटी के कुल 260 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 102 पद, ईडब्ल्यूएस के 26 पद, ओबीसी के 57 पद, एससी के 47 पद और एसटी के 28 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

ICG Navik Recruitment 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

नाविक जीडी पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 22 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स / मैथ्य विषयों के साथ 10+2 परीक्षा पास होना चाहिए।

How to apply for ICG Navik GD Recruitment 2024

  • आईसीजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर नाविक जीडी एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन की कॉपी संभाल कर रख लें।

ICG Navik GD Recruitment 2024: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर 13 फरवरी से 27 फरवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article