जॉब्स

IBPS PO Recruitment 2025: आईबीपीएस पीओ एग्जाम के लिए तुरंत करें अप्लाई, लास्ट डेट कल

IBPS PO Recruitment 2025: आईबीपीएस पीओ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आईबीपीएस पीओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर 21 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

IBPS PO Recruitment 2025 (Photo Credit: Canva)

IBPS PO Recruitment 2025: बैंक में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आईबीपीएस पीओ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आईबीपीएस पीओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर 21 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 5208 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

How to apply for IBPS PO Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

IBPS PO Prelims Exam 2025: कब होगी प्रीलिम्स परीक्षा

आईबीपीएस पीओ पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त, 23 अगस्त और 24 अगस्त 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर मेन्स एग्जाम में शामिल होना होगा, जिसका आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article