IBPS Clerk Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IBPS Clerk Recruitment 2025) खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने सरकारी बैंक के क्लर्क के 10277 पदों पर भर्ती (IBPS Clerk Vacancy) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए देशभर के तमाम सरकारी व ग्रामीण बैंकों के क्लर्क के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (IBPS Clerk Recruitment 2025) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in या ibpsonline.ibps पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2025 है। यहां आप आईबीपीएस क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
IBPS Clerk Recruitment 2025: किस राज्य में कितनी वैकेंसी
बता दें आईबीपीएस क्लर्क के 10,277 पदों में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 1315 पद, कर्नाटक में 1170 पद, महाराष्ट्र में 1117 पद, तमिलनाडु में 894 पद, गुजरात में 753 पद, मध्य प्रदेश में 601 पद, पश्चिम बंगाल में 540 पद, दिल्ली में 416 पद, आंध्र प्रदेश में 367, राजस्थान में 328, केरल में 330 और बिहार में 308 पद, पंजाब में 276 पद, तेलंगाना में 261 पद, ओडिशा में 249 पद, छत्तीसगढ़ में 214 पद और असम में 204 पद शामिल हैं। यहां आप क्वालिफिकेशन और एज लिमिट जान सकते हैं।
IBPS Clerk Vacancy 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
आईबीपीएस क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं उम्र सीमा की बात की जाए तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।
IBPS Clerk Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IBPS Clerk Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- अब सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
IBPS Clerk Recruitment 2025 Sarkari Naukri: आवेदन शुल्क
यहां आवेदन करने के लिए फीस की बात करें तो कैटेगिरी वाइज अलग अलग आवेदन शुल्क निर्धारित हैं। यहां अनारक्षित वर्ग (General Category) व ओबीसी (OBC) वर्ग के अभ्यर्थियों को 850 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी, एसटी व दिव्यांगजनों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है।
IBPS Recruitment 2025: इन बैंकों के क्लर्क के पदों पर वैकेंसी
आईबीपीएस क्लर्क के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, यूको बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के क्लर्क की रिक्कतियों पर भर्ती की जाएगी।
IBPS Clerk Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क
आईबीपीएस क्लर्क के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन प्रीलिम्स व मेन्स परीक्षा के जरिए किया जाएगा। प्रीलिम्स में सफल होने वाले अभ्यर्थी मेन्स की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। ध्यान रहे दोनों ही परीक्षाएं ऑब्जेक्टिव टाइप होंगी। ध्यान हे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। ऐसे में सही उत्तर पता होने पर ही प्रश्नों को अटेम्प्ट करें।
