जॉब्स

IB ACIO Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर की बंपर भर्ती, 25 नवंबर से करें अप्लाई, जानें योग्यता

IB ACIO Recruitment 2023, IB Assistant Central Intelligence Officer Grade II Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 के 995 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

IB ACIO Recruitment 2023

Photo : iStock

IB ACIO Recruitment 2023, IB Assistant Central Intelligence Officer Grade II Recruitment 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड 2 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (IB ACIO Notification 2023) जारी कर दिया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर 25 नवंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 दिसंबर निर्धारित की गई है।

IB ACIO Notification 2023: किसके लिए कितने पद

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 के कुल 995 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 377 पद, ईडब्ल्यूएस के 129 पद, ओबीसी के 222 पद, एससी के 134 पद और एसटी के 133 पद शामिल हैं।

IB ACIO Recruitment 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 पदों पर भर्ती के लिए आयु 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयय से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।

How to Apply IB ACIO Recruitment 2023

  • गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
  • फिर IB ACIO Recruitment 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरके सबमिट कर दें।

IB ACIO Exam 2023: कितना मिलेगा वेतन

आईबी में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 8 के तहत 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article