जॉब्स

IAF Recruitment 2024: भारतीय वायुसेना में 10वीं 12वीं पास के लिए नौकरी का मौका, आज से करें आवेदन, जानें डिटेल्स

IAF Group C Civilian Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: भारतीय वायुसेना ने ग्रुप सी सिविलियन के 182 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 10वीं व 12वीं पास आज से आवेदन कर सकते हैं।

Image

IAF Recruitment 2024

IAF Group C Civilian Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारतीय वायुसेना (IAF) ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 3 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 3 सितंबर है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और सैलरी से जुड़ी जानकारी अवश्य चेक कर लें।

IAF Group C Civilian Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय वायुसेना में ग्रुप सी सिविलियन के कुल 182 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें लोअर डिवीजन क्लर्क के 157 पद, हिन्दी टाइपिस्ट के 18 पद और सिविलियन मकैनिकल ट्रांस्पोर्ट ड्राइवर के 7 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 2 के तहत सैलरी मिलेगी।

IAF Group C Civilian Vacancy 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

भारतीय वायुसेना में एलडीसी और हिन्दी टाइपिस्ट पदों के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। वहीं, अन्य पदों के लिए 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

IAF Group C Civilian Bharti 2024: ऐसे होगा चयन

भारतीय वायुसेना में सिविलियन ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट/फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा। योग्य अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर तय समय के अंदर भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर चेक करें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article