गुरु पूर्णिमा पर्व से पहले वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद

इंग्लैंड दौरा खत्म होने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ भारत वापस लौट आए। इसके बाद वह 22 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा से पहले वृंदावन पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। विराट के वृंदावन पहुंचने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के आश्रम में आते-जाते रहते हैं।

Authored by: Umesh KumarUpdated Jul 22 2026, 12:12 IST
वृंदावन पहुंचे विराट कोहली Image Credit : Social Media01 / 07

वृंदावन पहुंचे विराट कोहली

इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज में मिली 2-1 की मात के बाद ज्यादातर टीम इंडिया के खिलाड़ी भारत वापस लौट आए हैं। इसमें विराट कोहली भी शामिल हैं। भारत लौटने के बाद विराट गुरु पूर्णिमा से पहले गुरु का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे।

सड़क पर चले नंगे पांवImage Credit : Social Media02 / 07

सड़क पर चले नंगे पांव

विराट कोहली को पत्नी अनुष्का के साथ वृंदावन की गलियों में देखा गया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वह नंगे पाव कच्ची सड़क पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पानी भरे सड़क के गड्डों से होकर गुजरेImage Credit : Social Media03 / 07

पानी भरे सड़क के गड्डों से होकर गुजरे

वृंदावन में हुई बारिश के चलते सड़कों को पर कई जगह पानी भरा है। इसकी परवाह किए बैगर विराट कोहली गड्डों को पार करते हुए प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे।

थामे रखा पत्नी का हाथImage Credit : Social Media04 / 07

थामे रखा पत्नी का हाथ

फिसल भरे रास्तों पर विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का हाथ थामे रखा। वहीं, विराट कोहली और अनुष्का को देख फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आतुर दिखे। हालांकि, उनकी टीम ने फैंस से रास्ता साफ करने का आग्रह किया।

सिंपल कपड़ों में आए नजरImage Credit : Social Media05 / 07

सिंपल कपड़ों में आए नजर

विराट कोहली के माथे पर हल्दी और चंदन का टीका लगा हुआ था। साथ ही उनके हाथ में प्रसाद था। विराट ने सिंपल पैंट शर्ट पहनी हुई थी। वहीं, अनुष्का ने सफेद कलर का शूट पहना हुआ था, जिसमें नीले कलर के फूल बने हुए थे।

IPL जीतने के बाद भी किया था दर्शनImage Credit : Social Media06 / 07

IPL जीतने के बाद भी किया था दर्शन

बता दें कि आईपीएल 2026 में आरसीबी (RCB) को जीत दिलाने के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के 'राधा केलि कुंज' आश्रम पहुंचे थे। दोनों नंगे पांव आश्रम गए और महाराज का आशीर्वाद लिया था।

वनडे सीरीज में बनाए 144 रन Image Credit : Social Media07 / 07

वनडे सीरीज में बनाए 144 रन

विराट कोहली चोट के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करते हुए इंग्लैंड दौरे पर पहुंचे थे। जहां विराट कोहली ने तीन मैच में कुल 144 रन बनाए। इसमें दो अर्धशतक शामिल रहा। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर रहे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!