जॉब्स

HTET Registration 2024: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, जल्द करें अप्लाई

HTET Registration 2024, Haryana TET Registration 2024: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के लिए आज यानी 4 नवंबर 2024 से रजिस्ट्रेशन शुरू होने जा रहा है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आदिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए दोपहर 1 बजे से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

Image

HTET Registration 2024: हरियाणा टीईटी परीक्षा के लिए करें आवेदन

HTET Registration 2024, Haryana TET Registration 2024: एचटीईटी परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (HTET Registration 2024) खबर है। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के लिए आज यानी 4 नवंबर 2024 से पंजीकरण शुरू हो (Haryana TET Registration) गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक आज ठीक 1 बजे एक्टिव कर दिया गया है। यहां आवदेन की आखिरी तारीख 14 नवंबर 2024 है।

Haryana TET Exam Date 2024

बता दें माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, हरियाणा के निर्देशों के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा लेवल 1, 2 और 3 का आयोजन 7 और 8 दिसंबर को किया जाएगा। 07 दिसंबर को, लेवल-3 परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी और 08 दिसंबर को, लेवल-2 परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और लेवल-1 परीक्षा दोपहर 3:00 बजे आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

Haryana TET Registration 2024 Apply Online

  • सबसे पहले bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर HTET Exam 2024 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अपना आवेदन शुल्क जमा कर अपना आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
  • भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल कर रख लें।

आवेदन करने के बाद यदि किसी अभ्यर्थी के एप्लीकेशन फॉर्म में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो यहां संशोधन के लिए उम्मीदवारों को 15 नवंबर से 17 नवंबर तक का समय दिया जाएगा।

HTET Registration 2024: ये दस्तावेज अनिवार्य

  1. आधार कार्ड
  2. 12वीं की मार्कशीट
  3. ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  4. बीएड की मार्कशीट
  5. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

HTET Registration 2024

बता दें एचटीईटी परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। वहीं प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article