जॉब्स

HSSC TGT Final Result 2024: हरियाणा टीजीटी टीचर का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

HSSC TGT Teacher Final Result 2024 Declared: हरियाणा टीजीटी टीचर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट- hssc.gov.in पर जाना होगा। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है।

Image

HSSC TGT Teacher भर्ती परीक्षा रिजल्ट

Photo : Times Now Digital

HSSC TGT Teacher Final Result 2024 Declared: हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) की तरफ से हरियाणा टीजीटी टीचर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है। ऐसे में इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। इसमें सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की गई है। रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- hssc.gov.in पर जाना होगा।

हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 20 मार्च 2023 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 22 अप्रैल 2023 से 7 मई 2023 तक आयोजित की गई थी। अब फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

HSSC Result 2024 इन स्टेप्स से करें चेक

स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- hssc.gov.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: अगले पेज पर Latest Update के लिंक पर जाएं।

स्टेप 3: अब HSSC TGT Teacher Final Result 2024 के ऑप्शन पर जाएं।

स्टेप 4: अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगा।

स्टेप 5: रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर सर्च करें।

स्टेप 6: रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

HSSC TGT Teacher वैकेंसी डिटेल्स

हरियाणा में टीजीटी टीचर की भर्ती के माध्यम से कुल 7471 खाली पदों पर भर्तियां होनी थी। इसमें कई अलग-अलग सब्जेक्ट के लिए वैकेंसी निकली थी। इस भर्ती परीक्षा के रिजल्ट के लिए जारी पीडीएफ फाइल में सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की गई है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article