जॉब्स

HPSC AMO Recruitment 2024: आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी बनने का अवसर, जानें कौन व कब तक कर सकता है आवेदन

HPSC AMO Recruitment 2024 Registration Date: आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी (ग्रुप-बी) के पदों पर वैकेंसी आई है। सैलरी जबरदस्त है, इस नोटिफिकेशन को हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा hpsc.gov.in पर निकाला गया है। उम्मीदवार यहां से नौकरी सी जुड़ी सारी जानकारी देख सकते हैं।

Image

एचपीएससी एएमओ भर्ती 2024

HPSC AMO Recruitment 2024 Registration Date: आयुर्वेद के क्षेत्र में बनाना हो करियर तो यह मौका आपके लिए है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। यह ग्रुप-बी के पद हैं। नोटिफिकेशन को HPSC Official Website hpsc.gov.in पर जारी किया गया है, जिसे इस खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी देखा जा सकता है। जानें आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी (ग्रुप-बी) के लिए कौन कर सकता है आवेदन, क्या है आवेदन के लिए लिंक व अंतिम तिथि

स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग, हरियाणा में सरकारी नौकरी करने का मौका आया है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए जल्द से जल्द आवेदन कर लें। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 16/2024 के अनुसार की जाएगी।

HPSC AMO Recruitment 2024 Registration Date, आवेदन की तारीख

उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर 22 जून से 12 जुलाई 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

HPSC AMO Recruitment 2024 Post Number, पदों की संख्या

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 805 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी पदों को भरना है।

HPSC AMO Recruitment 2024 Age Limit, आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 1 जून 2024 तक 23 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

HPSC AMO Recruitment 2024 How to Apply, आवेदन कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर APPLY ONLINE के नीचे देखें इस नाम से लिंक मिलेगा
  • Click Here To Apply Online For Advt. No. 16 Of 2024 - Ayurvedic Medical Officer (Group-B) In Health & Ayush Department, Haryana
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।
  • यही से आप एडवर्टिजमेंट भी देख सकते हैं।
Direct link for Apply Online

HPSC AMO Recruitment 2024 Eligibility, योग्यता

आवेदकों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को मैट्रिक स्तर तक हिंदी का ज्ञान होना चाहिए।

HPSC AMO Recruitment 2024 Salary, सैलरी

एचपीएससी एएमओ भर्ती वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार एफपीएल - 8 (प्रारंभिक वेतन 47600) है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article