जॉब्स

High Court Recruitment 2023: 5793 पद खाली, 10वीं हो या 12वीं इस तारीख से पहले करें आवेदन

High Court Recruitment 2023: बॉम्बे हाईकोर्ट में बंपर नौकरी निकली है। कुल 5793 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है, जिन पर 10वीं व 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं, उम्मीदवार यहां से आवेदन की अंतिम तारीख देखें।

Image

बॉम्बे हाईकोर्ट में बंपर नौकरी (image - canva)

High Court Recruitment 2023 Notification: क्या आप 10वीं या 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है। बॉम्बे हाईकोर्ट में नौकरी निकली है, जिसके लिए विंडो जल्द ही बंद होने वाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 5793 पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि इन पदों पर हायर एजुकेशन नहीं मांगी गई है, बल्कि 10वीं व 12वीं पास इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस सरकारी वैकेंसी से जुड़े सभी जानकारी देखें।

High Court Recruitment 2023 के तहत जूनियर क्लर्क, स्टेनोग्राफर, चपरासी (Stenographer (Grade-3), Junior Clerk, and Peon/Hamal) इत्यादि पदों को भरा जाएगा। इस नौकरी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज 18 दिसंबर को बंद हो रही है। योग्य उम्मीदवार बॉम्बे हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

High Court Vacancy 2023 के तहत पदों का विवरण

  • स्टेनोग्राफर - 714 पद
  • जूनियर क्लर्क- 3495 पद
  • चपरासी/ हमाल - 1584 पद
Direct Link for Apply Online

योग्यता व उम्र

हर पद के लिए योग्यता भी अलग अलग है। आप यहां डायरेक्ट लिंक से देख सकेंगे। इन पदों पर 18 से 38 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। सरकार द्वारा निर्दिष्ट अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग या विशेष पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 900 रुपये है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article