Haryana Government Job 2024: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की तरफ से हरियाणा में हजारों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर और टीजीटी टीचर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, हरियाणा में कुल 5000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।
HPSC PGT Teacher Recruitment: पीजीटी टीचर वैकेंसी
हरियाणा में पोस्ट ग्रेजुएशन टीचर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, PGT Teacher के कुल 3069 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाना होगा। इस वैकेंसी के माध्यम से कई सब्जेक्ट के शिक्षकों की भर्तियां होंगी।
Haryana PGT Teacher Recruitment Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
हरियाणा में पीजीटी टीचर की इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2024 को बंद हो जाएगी। इसमें आवेदन करने वालों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उनकी उम्र 18 साल से ज्यादा और 42 साल से कम होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
HPSC Assistant Professor Recruitment यहां करें अप्लाई
हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2424 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, हरियाणा में में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 1000 रुपये जनरल फीस और बाकी 250 रुपये अन्य वर्ग के लिए फीस है।
Haryana Assistant Professor Recruitment Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास मास्टर्स डिग्री के साथ UGC NET, SLET या SET परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके अलावा हिंदी और संस्कृत की जानकारी होनी चाहिए। इसमें आवेन करने की उम्र 21 साल से ज्यादा और 42 साल से कम होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
