जॉब्स

HAL Recruitment 2024: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली अप्रेंटिस की भर्ती, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

HAL ITI Apprentice Recruitment 2024: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने आईटीआई अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां रिक्तियां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।

Image

HAL Recruitment 2024

HAL ITI Apprentice Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने आईटीआई अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी एचएएल की आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर 31 अगस्त 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां रिक्तियां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।

HAL ITI Apprentice Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्याम से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में आईटीआई अप्रेंटिस के कुल 324 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मकैनिक, ड्रॉट्समैन, मकैनिक, पेंटर, कारपेंटर, शीट मेटल वर्कर, वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरटेर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर सहित अन्य कई पद शामिल हैं।

HAL Apprentice Recruitment 2024: ऐसे होगा चयन

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में आईटीआई अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। बता दें कि अभ्यर्थियों को मेरिट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूची सितंबर के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। वहीं, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में ज्वॉइनिंग होगी।

HAL ITI Apprentice Vacancy 2024: यहां करें आवेदन

एचएएल अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apprenticeship.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने के बाद नोटिफिकेशन में दिए गए QR कोड स्कैन करके गूगल फॉर्म भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article