जॉब्स

Gujarat Police Recruitment 2025: गुजरात पुलिस कांस्टेबल और पुलिस सब इंस्पेक्टर के 13591 पदों पर निकली वैकेंसी, 3 दिसंबर से करें आवेदन

Gujarat Police Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: गुजरात पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड ने पीएसआई एंड कॉन्स्टेबल के 13591 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

Gujarat Police Recruitment 2025: गुजरात पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकली वैकेंसी

Gujarat Police Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: गुजरात पुलिस में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Gujarat Police Recruitment 2025) खबर है। गुजरात पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड ने पीएसआई एंड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (Gujarat Police Recruitment) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 13591 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 3 दिसंब 2025 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 23 दिसंबर 2025 है। यहां आप गुजरात पुलिस पीएसआई एंड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया ल सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Gujarat Police Recruitment 2025 Qualifiction, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

बता दें गुजरात पुलि पीएसआई के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। जबकि कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं एज लिमिट का बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 33 साल अनिवार्य है। इसके अलाव यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Gujarat Police Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Gujarat Police PSI Constable Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

Gujarat Police Recruitment 2025 Selection Process: गुजरात पुलिस कांस्टेबल पीएसआई सेलेक्शन प्रोसेस

यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। पीईटी व पीएसटी में सफल होने वाले उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद डॉक्यूमेंट्र वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

Gujarat Police Recruitment 2025 Salary: यहां देखें सैलरी

गुजरात पुलिस पीएसआई के सैलरी की बात करें तो यहां चयनति उम्मीदवारों को 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये सैलरी मिलेगी। जबकि कांस्टेबल की सैलरी 21,700 से 69,100 रुपये तक सैलरी होगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article