GSSSB Recruitment 2024 Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) ने लैबोरेट्री असिस्टेंट और साइंटिफिक असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 1 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 सितंबर निर्धारित की गई है।
GSSSB Job Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 221 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें लैबोरेट्री असिस्टेंट के 32 पद, लैबोरेट्री टेक्नीशियन के 73 पद, साइंटिफिक असिस्टेंट के 54 पद, असिस्टेंट एग्जामिनर के 16 पद, सीनियर एक्सपर्ट के 5 पद, जूनियर एक्सपर्ट के 2 पद, पुलिस फोटोग्राफर के 5 पद और सर्चर के 34 पद शामिल हैं। बता दें कि सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग अलग निर्धारित की गई है।
How to apply for GSSSB Recruitment 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Latest Sarkari Naukri 2024: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी 1 सितंबर से 15 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये शुल्क जमा करना होगा। ध्यान रहे कि शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 18 सितंबर है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक क सकते हैं।
