Sarkari Naukri 2022: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बीता सप्ताह खास रहा है। एसबीआई से यूपीएससी तक कई विभागों में शीर्ष सरकारी नौकरी की वैकेंसी भर्ती को लेकर घोषणा देखने को मिली है। इसके अलावा सुरक्षा बलों से जुड़े अलग-अलग विभागों में भर्तियां निकाली गई हैं, जिनके लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बीते सप्ताह आई वैकेंसी के आधार पर हमने एक लिस्ट तैयार की है जिसे यहां पर साझा किया जा रहा है, उम्मीदवार इसकी मदद से आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरियों की लिस्ट और पदों की भर्ती यहां पर चेक कर सकते हैं।
UPSC में भर्ती: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक, कनिष्ठ खनन भूविज्ञानी और अन्य के विभिन्न पद खाली हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 15 दिसंबर रखी गई है। संगठन में कुल 43 उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।
पद का नाम: सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, जूनियर माइनिंग जियोलॉजिस्ट
आधिकारिक वेबसाइट: upsconline.nic.in
समय सीमा: दिसंबर 15, 2022
सीआईएसएफ भर्ती 2022
SBI के इन पदों पर आई भर्ती: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) नियमित आधार पर विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारी के पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। आवेदन प्रक्रिया sbi.co.in पर जारी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से बैंक में कुल 55 खाली पदों को भरा जाएगा।
पद का नाम: विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारी
आधिकारिक वेबसाइट: sbi.co.in
समय सीमा: 12 दिसंबर, 2022
डब्ल्यूसीआर अपरेंटिस भर्ती 2022
ITBP कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2022: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) दर्जी, माली, मोची और अन्य के कई पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है। इसके लिए इच्छुक योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- recruitment.itbpolice.nic.in से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 22 दिसंबर तक है। आईटीबीपी कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2022 अभियान 287 खाली पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
पद का नाम: दर्जी, माली, मोची पद।
आधिकारिक वेबसाइट: recruitment.itbpolice.nic.in
समय सीमा: 22 दिसंबर, 2022
यूपीएससी भर्ती 2022
ITBP में भी वैकेंसी: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) भारतीय नागरिकों को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कांस्टेबल/ट्रेड्समैन के अस्थाई पदों को भरने के लिए आमंत्रित कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 20 दिसंबर, 2022 है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 787 खाली पदों को भरा जाना है।
पद का नाम: अपरेंटिस
आधिकारिक वेबसाइट: wcr.indianrailways.gov.in
समय सीमा: दिसंबर 17, 2022
एसबीआई भर्ती 2022
रेलवे की ओर से निकाली गई सरकारी नौकरी: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, वेस्ट सेंट्रल रेलवे (WCR) में अपरेंटिस पद के लिए 2521 वैकेंसी हैं। इच्छुक उम्मीदवार WCR की आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। JBP डिवीजन, BPL डिवीजन, KOTA डिवीजन, WRS KOTA, CRWS BPL, और HQ BPL सहित रेलवे की यूनिट / कार्यशालाओं में उम्मीदवारों को नामित ट्रेडों में काम पर रखा जाएगा। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी लास्ट डेट 17 दिसंबर है।
पद का नाम: अपरेंटिस, आधिकारिक वेबसाइट: wcr.indianrailways.gov.in और समय सीमा: दिसंबर 17, 2022 रखी गई है। भर्ती से जुड़ा विवरण विस्तार से हासिल करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
