जॉब्स

UPSC Recruitment 2022: यूपीएससी ने इन पदों पर निकाली है सरकारी नौकरी, जानिए कितना होगा वेतन?

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2022, 07:13 PM IST

UPSC Govt. Job Bharti 2022, Sarkari Job 2022: जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी को लेकर तलाश कर रहे हैं, उनको लेकर योग्य उम्मीदवार यूपीएससी के कई पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। संघ लोक सेवा आयोग भर्ती को लेकर उम्मीदवार यूपीएससी की ओर से कई पदों की वैकेंसी निकाली गई है। यूपीएससी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in की मदद से अप्लाई कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट के माध्यम से जल्द ही आवेदन कर पाएंगे और इससे 43 वैकेंसी को भरा जाएगा।

Image

UPSC सरकारी नौकरी 2022

UPSC Recruitment 2022, Sarkari Naukri 2022 Live: यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (UPSC Senior Scientific Assistant), स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 सहित कई सारे पदों की भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन रिलीज किया गया है। इस सरकारी नौकरी को लेकर तैयारी करने वाले उम्मीदवार आयोग (यूपीएससी) आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवार 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन की अपेक्षा कर सकते हैं।

UPSC Vacancy 2022: यहां देखें वैकेंसी डिटेल्स

केमिस्ट: 3 पद

स्पेशलिस्ट ग्रेड III: 4 पद

असिस्टेंट एग्रीकल्चर मार्केटिंग एडवाइजर: 5 पद

असिस्टेंट माइनिंग जियोलॉजिस्ट: 6 पद

जूनियर माइनिंग जियोलॉजिस्ट: 7 पद

सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट: 18 पद

कुल खाली पदों की संख्या - 43 पद

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता:

किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से इससे जुड़े विषय में मास्टर डिग्री के अलावा पोस्ट वाइज वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए। इसके अलावा आयु सीमा की अगर बात की जाए तो इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के लिए ज्यादा से ज्यादा आयु सीमा 30 से लेकर 40 साल है।

आरक्षित वर्ग से जुड़े उम्मीदवारों को लेकर सरकारी नौकरी मानदंड के अनुसार ज्यादा से ज्यादा आयु की सीमा में छूट मिलने की संभावना है।इसके अलावा पोस्ट वाइज एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और एज लिमिट संबंधी जानकारी नोटिफिकेशन की मदद से देखें। यूपीएससी जॉब नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक यहां पर दिया गया है।

आवेदन फीस: उम्मीदवार 25 रुपये की फीस जरूरी है और केवल नकद में या एसबीआई नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा/मास्टर डेबिट/क्रेडिट कार्ड का उपयोग करें और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों को कोई आवेदन फीस नहीं देनी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article