जॉब्स

Government Bank Job 2024: बैंक में नौकरियों की भरमार, छूट ना जाए मौका, 5000 से ज्यादा पदों के लिए जल्द करें आवेदन

Government Bank RBI IBPS PO Recruitment 2024: बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। रिजर्व बैंक, आईबीपीएस समेत कई बड़ी वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इन दिनों सरकारी बैंकों में 5000 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इन पदों पर आवेदन कैसे करना है और इसके लिए क्या योग्यता चाहिए आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Image

बैंकों में सरकारी नौकरी

Photo : Times Now Digital

Government Bank RBI IBPS PO Recruitment 2024: सरकारी बैंकों में नौकरी पाने के लिए हर साल लाखों की संख्या में छात्र Banking Exam की तैयारी करते हैं। इन छात्रों के लिए काम की खबर है। इन दिनों RBI के अलावा IBPS की तरफ से कई बैंकों में विभिन्न पदों पर भर्तियां जारी हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को संबंधित बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। नीचे इन भर्तियों के बारे में विस्तार से देख सकते हैं।

RBI Grade B Recruitment: रिजर्व बैंक में वैकेंसी

भारतीय रिजर्व बैंक में सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर है। आरबीआई की तरफ से ग्रेड बी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 94 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 16 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया है।

RBI की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- opportunities.rbi.org.in पर जाना होगा। आरबीआई में ग्रेड बी पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 60% मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

IBPS PO Recruitment 2024: आईबीपीएस वैकेंसी

आईबीपीएस की तरफ से प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 4455 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ग्रेजुएट कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा। इस वैकेंसी के माध्यम से नीचे दिए बैंकों में भर्तियां की जाएंगी-

  • Bank Of India BOI : 885 Post
  • Canara Bank : 750 Post
  • Central Bank of India CBI : 2000 Post
  • Indian Overseas Bank : 260 Post
  • Punjab National Bank : 200 Post
  • Punjab & Sind Bank : 360 Post

IBPS PO Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

NABARD Recruitment 2024: नाबार्ड में वैकेंसी

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूपल डेवलपमेंट यानी NABARD की तरफ से असिस्टेंट मैनेजर के पद पर भर्तियां निकली हैं। इसमें 15 अगस्त तक ही आवेदन का मौका है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 102 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- nabard.org पर जाना होगा।

IBPS SO Recruitment: स्पेशलिस्ट ऑफिसर

आईबीपीएस की तरफ से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 896 पदों पर भर्तियां जारी हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को IBPS Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in पर जाना होगा। इसमें अलग-अलग कई पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article