ESIC Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की (ESIC Recruitment 2024) खबर है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने अपने यहां पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर समेत विभिन्न पदों पर वैकेंसी (ESIC Vacancy 2024) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत फैकल्टी, स्पेशलिस्ट सीनियर रेजिडेंट्स व ट्यूटर के करीब 150 से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती (ESIC Specialist Officer Recruitment) की जाएगा।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है। खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन डायरेक्ट इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। यहां आप क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ESIC Recruitment 2024: क्या है क्वालिफिकेशन
ईएसआईसी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साथ ही आयु सीमा भी पदानुसार निर्धारित है। अभ्यर्थी ऑफिशियल साइट पर जाकर इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।ESIC Specialist Officer Vacancy: क्या है चयन प्रक्रिया
कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन डायरेक्ट इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। साक्षात्कार में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।- सबसे पहले esic.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
ESIC Specialist Officer Recruitment 2024 Apply Online लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भगुतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
