ESIC Recruitment 2024: सरकारी नौकरी जैसे, कर्मचारी राज्य बीमा आयोग यानी ESIC में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ईएसआईसी ने रेजीडेंसी स्कीम यानी क्लिनिकल और नॉन क्लिनिकल दोनों के तहत एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस वैकेंसी में आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को इसके ऑफिशियल वेबसाइट esic.gov.in पर जाना होगा।
कर्मचारी राज्य बीमा आयोग यानी ईएसआईसी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के तहत कुल 57 पदों के लिए बहाली होनी है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों को 2 जुलाई या उससे पहले आवेदन करना होगा। अगर आप भी इन पदों पर अप्लाई करने का सोच रहे है तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
ESIC Recruitment 2024: कितनी होनी चाहीए आयु सीमा और योग्यता?
कर्मचारी राज्य बीमा आयोग (ESIC) के पदों पर आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों की आयु सीमा 45 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए। रेजीडेंट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास एमसीआई/एनएमसी के द्वारा मान्यता प्राप्त ट्रिटमेंट इंस्टीट्यूट या हॉस्पिटल से मेडिकल पीजी डिग्री जैसे- एमडी, एमएस व डीएनबी का होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार को ये ख्याल रहे कि एमसीआई या एनएमसी या राज्य चिकित्सा परिषद से रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है।
ESIC Residents Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
ESIC Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन.?
- आवेदन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esic.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट ओपेन होने के बाद Recruitment पर क्लिक करें।
- अब एक नया टैब ओपेन होगा, रेजीडेंसी स्किम वाले लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई सारी जानकारियां डालें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- अब अपना आईडी पासवर्ड डालें और एप्लीकेशन पूरा करें।
- आवेदन हो जाने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट जरूर ले लें।
ESIC Recruitment Selection Process: कैसे होगा चयन?
कर्मचारी राज्य बीमा आयोग की तरफ से जारी रेजीडेंट के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ये ख्याल रहे कि इसके चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी। इसमें उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से होगा।
ESIC Resident Salary: कितनी होगी सैलेरी?
कर्मचारी राज्य बीमा (ESIC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, रेजीडेंट पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर 1,40,139 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा कई सारी सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
