जॉब्स

EMRS Recruitment 2023: शिक्षक व गैर शिक्षक के 38480 पदों पर बिना परीक्षा के सीधी भर्ती, 10 वीं पास से बी.एड तुरंत करें अप्लाई

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 8, 2023, 02:22 PM IST

EMRS Recruitmentt 2023, Government Job 2023: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में टीचिंग व नॉन टीचिंग के 38,480 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य से लेकर नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्त की जाएगी। यहां आप आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Image

EMRS Recruitment 2023: टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ के 38000 से अधिक पदों पर वैकेंसी

EMRS Recruitment 2023, Government Job 2023: इन दिनों बेरोजगारी शिक्षित युवाओं को दीमक की तरह चाटती जी रही है। हालांकि इसके लिए राज्य व केंद्र सरकार विभिन्न विभागों में भर्ती का ऐलान (EMRS Recruitment 2023 notification) कर रही है। हाल ही में जनजातीय छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा सोसायटी (एनईएसटीएस) ने शिक्षक व गैर शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (EMRS Vacancy 2023) किया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत शिक्षक व गैर शिक्षक के कुल 38 हजार से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती (EMRS Notification) की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्राधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, टीजीटी, पीजीटी समेत कई पदों की रिक्तियों पर भर्ती (EMRS Notification 2023) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप पदानुसार भर्ती, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा पैटर्न व चयन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

EMRS Recruitment 2023: किस पद पर कितनी भर्ती

राष्ट्रीय शिक्षा सोसायटी द्वारा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के कुल 38,480 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप पदानुसार भर्ती की संख्या देख सकते हैं।
टीजीटी शिक्षक8880
पीजीटी शिक्षक8140
प्रधानाचार्य 740
उप प्राधानाचार्य 740
पीटीआई1480
लाइब्रेरियन740
कला शिक्षक 740
संगीत शिक्षक740
स्टाफ नर्स 740
छात्रवास वार्डन 1480
लेखाकार 740
कैटरिंग असिस्टेंट 740
जूनियर सचिवालय सहायक 1480
वरिष्ठ सचिवालय सहायक740
लैब अटेंडेंट 740
चौकीदार1480
काउंसलर740
ड्राइवर 740
इलेक्ट्रीशियन व प्लम्बर740
माली740
कुक740
मेस हेल्पर1480
स्वीपर2220

ध्यान रहे यहां परिवीक्षा यानी प्रोबेशन अवधि पर अभ्यर्थियों को नियुक्त किया जाएगा। परिवीक्षा अवधि कुल 2 वर्ष होगी, इसे अधिकारियों की स्वीकृति से दो वर्ष आगे बढ़ाया जा सकता है। यदि परिवीक्षा अधिकारी अभ्यर्थी के काम से संतुष्ट होता है, तो उसे परमानेंट एम्पलॉई के रूप में नियुक्त कर सकता है।

EMRS Vacancy 2023 शैक्षणिक योग्यता

राष्ट्रीय शिक्षा सोसायटी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, बीएड, डीएलएड वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक साइट पर विजिट करें।

EMRS Recruitment 2023 Age Limit: आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही यहां एज रिलेक्सेशन के आधार पर उम्मीदवारों को छूट दिया जाएगा।

EMRS Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन

  • emrs.tribal.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Recruitment पर क्लिक करें।
  • यहां Recruitment Rules For EMS Staff लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण करनें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड एसएमएस के जरिए फोन पर आ जाएगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें, मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म के साथ पेमेंट स्लिप डाउनलोड कर डेक्सटॉप पर सेव कर लें

EMRS Vacancy 2023: आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग शुल्क निर्धारित किए गए हैं। ध्यान रहे यहां एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फॉर्म निशुल्क है। वहीं प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों के लिए अभ्यर्थियों को 2000 रुपये का भुगतान करना होगा और टीजीटी व पीजीटी अभ्यर्थियों के लिए 1500 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है।

EMRS Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

राष्ट्रीय शिक्षा सोसायटी के इन टीचिंग व नॉन टीचिंग पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा सीबीटी मोड पर आयोजित की जाएगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसमें चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा। इसके बाद कॉल लेटर भेजा जाएगा।

EMRS Selection Process: सिलेबर व पेपर पैटर्न

बता दें इन पदों पर परीक्षा का पैटर्न अलग अलग होगा। साथ ही इनका सिलेबस भी जल्द ही एनईएसटीएस द्वारा जारी कर दिया जाएगा। सिलेबस जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा। साथ ही हमारे इस आर्टिकल में आपको डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article