एजुकेशन

JSSC CGL Recruitment 2023: झारखंड सरकार ने किया बंपर भर्ती का ऐलान, 2025 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा पैटर्न व चयन प्रक्रिया

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 8, 2023, 01:04 PM IST

JSSC CGL Recruitment 2023, Government Job: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 2025 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया परीक्षा पैटर्न व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Image

JSSC Jharkhand CGL Recruitment 2023: जेएसएससी सीजीएल के 2025 पदों पर वैकेंसी

JSSC CGL Recruitment 2023, Government Job: बेरोजगारी के दौर में झारखंड सरकारी ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर (JSSC CGL Vacancy 2023) दिया है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में 2025 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यह उन अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है, जो झारखंड सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए (Jharkhand CGL Vacancy 2023) बैठे हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारि वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक 19 जुलाई 2023 को एक्टिव कर दिया जाएगा। भर्ती परीक्षा एक चरण में संपन्न करवाई जाएगी।

JSSC CGL Recruitment 2023: किस पद पर कितनी भर्ती

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग इस भर्ती परीक्षा के तहत कुल 2025 पदों की रिक्तियों पर भर्ती करने जा रहा है। जिसमें सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 863 पद, कनीय सचिवालय सहायक के 335, प्रखंड आपूर्ती पदाधिकारी के 252, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के 195, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के 182 पद व अंचल निरीक्षक के 185 पद की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप टेबल के माध्यम से समझ सकते हैं।
पद वैकेंसी
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी 863
कनीय सचिवालय सहायक 335
प्रखंड आपूर्ती पदाधिकारी252
खंड कल्याण पदाधिकारी 195
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी182
अंचल निरीक्षक पदाधिकारी185
प्लानिंग असिस्टेंट05

JSSC CGL Eligibility: शैक्षणिक योग्यता

यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। ध्यान बिना स्नातक पास उम्मीदवार यहां अपना पंजीकरण नहीं करवा सकेंगे।

JSSC CGL Age Limit: आयु सीमा

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 2 वर्ष की छूट दी जाएगी। वहीं महिरा वर्ग व अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

JSSC CGL Exam Date: महत्वपूर्ण तिथि

जेएसएससी सीजीएल के पदों पर आवेदन के लिए लिंक 19 जुलाई 2023 से एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई है। फोटो, सिग्नेचर अपलोड करने की आखिरी तारीख 23 जुलाई 2023 निर्धारित की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 से 27 जुलाई 2023 है।

JSSC Jharkhand CGL Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर JSSC CGL Recruitment 2023 For 2025 posts लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड एसएमएस के जरिए फोन पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  5. मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें
  7. आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  8. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर फॉर्म डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

JSSC CGL Form 2023: आवेदन शुल्क

जेएसएससी सीजीएल के पदें पर आवेदन करने के लिए अलग अलग शुल्क निर्धारित किए गए हैं। अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा।

JSSC Jharkhand CGL Selection Process: चयन प्रक्रिया

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इन पदों पर भर्ती परीक्षा एक चरण में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसमें सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होने के बाद कॉल लेटर दे दिया जाएगा।

Jharkhand CGL Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के परीक्षा पैटर्न की बात करें तो, पेपर को कुल तीन खंडो में विभाजित किया जाएगा। पेपर 1 में 120 मार्क्स के कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें हिंदी भाषा के कुल 60 मार्क्स के 60 प्रश्न, अंग्रेजी भाषा के 60 मार्क्स के 60 प्रश्न शामिल होंगे। इसके लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

वहीं पेपर 2 में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा से कुल 100 मार्क्स के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर 03 में सामान्य ज्ञान (General Knowledge) से कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के एक चौथाई मार्क्स काटे जाएंगे। ऐसे में सही उत्तर पता होने पर ही प्रश्नों को अटेम्प्ट करें।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article