Tesla Hiring In India, Tesla Hiring For Freher: एलन मस्क की कंपनी टेस्ला मोटर्स ने भारत में हायरिंग शुरू कर (Tesla Hiring In India) दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कंपनी यह हायरिंग सेल्स एवं मार्केटिंग, कस्टमर सपोर्ट, सर्विस एडवाइजर, ऑपरेशन और टेक्निकल जैसे डिपार्टमेंट की रिक्तियों पर भर्ती (Tesla Hiring In India For Freher) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार टेस्ला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप जान सकते हैं कि टेस्ला के किन किन पदों पर वैकेंसी है।
Tesla Hiring In India: इन डिपार्टमेंट में नौकरी
- पीसीबी डिजाइन इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम
- सर्विस एडवाइजर
- पार्ट्स एडवाइजर
- टेस्ला एडवाइजर
- स्टोर मैनेजर
- ऑर्डर ऑपरेशन्स स्पेशलिस्ट
- इनसाइड सेल्स एडवाइजर
- बिजनेस ऑपरेशन्स एनालिस्ट
- कस्टमर सपोर्ट सुपरवाइजर
- कस्टमर सपोर्ट स्पेशलिस्ट
- डिलिवरी ऑपरेशन्स स्पेशलिस्ट
- डिलिवरी ऑपरेशन्स स्पेशलिस्ट
- कंज्यूमर एंगेजमेंट मैनेजर
Tesla Hiring In India For Fresher: क्या है एलिजिबिलिटी
टेस्ला के इन पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन की बात करें को कस्टमर सपोर्ट स्पेशलिस्ट के पास कम से कम 2 साल का ऑटोमोटिव टेक्निकल सपोर्ट का एक्सपीरयंस होना चाहिए। साथ ही ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी में एसोसिएट डिग्री या सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा टेस्ला एडवाइजर के लिए अभ्यर्थी के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। साथ ही क्लीन ड्राइविंग का रिकॉर्ड होना चाहिए। सर्विस एडवाइजर के लिए अभ्यर्थी के एसोसिएट डिग्री या ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी में सर्टिफिकेट होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Tesla Hiring In India Apply Online: कैसे करें अप्लाई
- सबसे पहले टेस्ला की ऑफिशियल वेबसाइट tesla.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर करियर ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां आपको जॉब लिस्ट मिल जाएगी।
- अब अपनी योग्यता के अनुसार जॉब का चयन करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- साथ ही अपडेटेड रिज्यूमे अटैच करें।
- रिज्यूमे शॉर्टलिस्ट होने के बाद आपको कॉल या ईमेल कर सूचित कर दिया जाएगा।
टेस्ला कंपनी में इन पदों पर आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप हायरिंग से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
