जॉब्स

ECIL Technician Grade 2 Recruitment 2023: ईसीआईएल टेक्निशियन ग्रेड 2 के 1100 पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

ECIL Technician Grade 2 Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने टेक्निसियन ग्रेड 2 के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के जरिए कुल 1100 से अधिक पदों की रिक्तियों पर सेलेक्शन किया जाएगा। यहां आप ईसीआईएल टेक्निशियन ग्रेड 2 क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया जान सकते हैं।

Image

ECIL Technician Grade 2 Recruitment 2023: ईसीआईएल टेक्निसियन ग्रेड 2 के पदों पर वैकेंसी

ECIL Technician Grade 2 Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: ईसीआईएल में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (ECIL Technician Grade 2 Recruitment) खबर है। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने टेक्निसियन ग्रेड 2 के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत टेक्निसियन के 1100 से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती (ECIL Technician Grade 2 Vacancy) की जाएगी। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 16 जनवरी 2023 है। ऐसे में यदि आप आवेदन करने में चूक गए हैं तो आधिकारिक वेबसाइट esil.co.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते है।

यहां चयनति होने वाले उम्मीदवारों का कार्यकाल कुल 4 माह का होगा। हालांकि यदि उनका कार्य अच्छा रहा तो महीने का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। यहां आप ईसीआईएल टेक्निसियन ग्रेड 2 के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ECIL Technician Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता

ईसीआएल इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन या फिटर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आईआईटी के साथ एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

ECIL Technician Recruitment 2023 Apply Online: कैसे करें अप्लाई

  1. सबसे पहले esil.co.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर ESIL Technician Grade 2 Recruitmet 2023 Apply Online लिंक पर क्लि करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  4. पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  5. इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  6. यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर साइट पर अपलोड करें।
  7. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  8. आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
  9. नीचे प्रिंट पर क्लिक कर फॉर्म की छायाप्रति निकाल लें।

ECIL Technician Vacancy 2023: कितनी मिलेगी सैलरी

ईसीआईएल के इस पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 22,528 रुपये दिया जाएगा। साथ ही यहां उम्मीदवारों को टीए डीए व अन्य प्रकार का भत्ता अलग से मिलेगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article