ECIL Recruitment 2025 Notification: क्या आप भी ज्यादा उम्र होने से सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करने से वंचित रह गए हैं, तो ये खबर आपके लिए है क्योंकि भारत सरकार की इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने 55 वर्ष तक के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी निकाली है। ये सभी मैनेजर लेवल के पद हैं। गवर्नमेंट जॉब की इच्छा रखने वाले अनुभवी लोगों के लिए ये शानदार मौका हो सकता है। जानें कौन कब तक कर सकता है आवेदन
ECIL Recruitment 2025 Date
इच्छुक उम्मीदवार 11 जनवरी 2025 से आवेदन कर सकते हैं। जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 है।
ECIL Recruitment 2025 Website
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.ecil.co.in पर जाना होगा। ध्यान रहे, अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के साथ आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 07 फरवरी 2025 तक ईसीआईएल कॉरपोरेट ऑफिस, हैदराबाद में जमा करनी होगी।
ECIL Recruitment 2025 Post Detail
| जनरल मैनेजर (HR) | 1 |
| जनरल मैनेजर फाइनेंस | 1 |
| जनरल मैनेजर-आरएफ सिस्टम एंड माइक्रोवेव डिजाइन | 1 |
| जनरल मैनेजर-डिफेंस सिस्टम (नॉर्थ जोन) | 3 |
| सीनियर मैनेजर-HR | 3 |
| सीनियर मैनेजर लॉ | 1 |
| सीनियर मैनेजर-आरएफ सिस्टम एंड माइक्रोवेव डिजइन | 2 |
ECIL Recruitment 2025 Age
- सीनियर मैनेजर एचआर, सीनियर मैनेजर लॉ, सीनियर मैनेजर आरएफ पद के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 42 वर्ष
- जनरल मैनेजर एचआर, फाइनेंस, आरएफ, डिफेंस सिस्टम पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष
उम्मीदवार इस जानकारी को सोशल मीडिया 'एक्स' के जरिये चेक कर सकते हैं
ECIL Recruitment 2025 Eligibility व अनुभव
संबंधित क्षेत्र में 14 से 24 वर्ष के बीच अनुभव मांगा गया है। अनुभव का निर्धारण भी आयु सीमा की तरह 31 जनवरी 2025 के आधार पर किया जाएगा।
ECIL Recruitment 2025 Salary
चयनित लोगों को पद के अनुसार वेतन मिलेगा। बता दें, 70,000-2,80,000/- रुपये प्रति माह तक सैलरी का निर्धारण किया गया है।
