जॉब्स

DVC Recruitment 2024: इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, इस विभाग में निकली जेई की वैकेंसी, सैलरी 1.2 लाख से ज्यादा

DVC Recruitment 2024 for JE Post: दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (DVC) की तरफ से जूनियर इंजीनियर के खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को DVC Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट dvc.gov.in पर जाना होगा। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 4 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया है।

Image

दामोदर घाटी निगम में नौकरी पाने का मौका

Photo : iStock

DVC Recruitment 2024 for JE Post: केंद्रीय मानव संसाधन विभाग के अंतर्गत आने वाले दामोदर घाटी निगम में नौकरी पाने का अच्छा मौका आया है। दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (DVC) की तरफ से जूनियर इंजीनियर के पदों पर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 64 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस पद पर आवेदन करना चाहते हैं वो DVC Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट dvc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (DVC) की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 4 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के तहत आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को पहले एप्लीकेशन प्रोसेस, योग्यता और सैलरी के बारे में जान लेना चाहिए। इसमें आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

DVC Recruitment 2024 ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट -dvc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाते ही पहले Vacancies के सेक्शन में जाएं।
  • अगले पेज पर R RECRUITMENT OF DIPLOMA ENGINEER AS
  • JUNIOR ENGINEERS GR.II (JE GR.II) and MINE SURVEYOR IN DVC के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Online Application के ऑप्शन पर जाएं।
  • सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

DVC Recruitment 2024 for JE Post Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

कौन कर सकता है अप्लाई?

दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (DVC) की तरफ से निकली इस वैकेंसी में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलय योग्यताएं मांगी गई हैं। इसमें जूनियर इंजीनियर के पद पर आवेदन करने के लिए संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, माइन सर्वेयर के पद पर आवेदन करने के लिए डिप्लोमा इन माइनिंग होना जरूरी है। वहीं, उम्मीदवारों के उम्र की बात करें तो इसमें 18 साल से ज्यादा और 28 साल से कम उम्र वाले आवेदन कर सकते हैं।

सैलरी डिटेल्स

दामोदर घाटी निगम में इस वैकेंसी में योग्य उम्मीदवारों का सेलेक्शन General Aptitude Test (GAT) और टेक्निकल नॉलेज टेस्ट के माध्यम से होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 6 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें बेसिक सैलरी 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक होगी। इसके अलावा सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article