Delhi Police Constable Vacancy 2025 Online Form: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) दिल्ली पुलिस में बंपर भर्ती करने जा रहा है, अगर आप भी पुलिस विभाग में कांस्टेबल बनने की सोच रहे थे, तो आपके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार, कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला के पदों के लिए कुल 7,565 रिक्तियां हैं, जिनमें पूर्व सैनिकों के लिए विशेष श्रेणियां भी शामिल हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेनद करना होगा, जानें कौन कब तक कर सकेगा आवेदन
भर्ती प्रक्रिया में एक ऑनलाइन परीक्षा और उसके बाद शारीरिक दक्षता एवं मापन परीक्षा (PE & MT) शामिल है।
Delhi Police Constable Vacancy 2025 Age Limit, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा
18 से 25 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट दी गई है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य अनारक्षित (UR), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), और अनुसूचित जनजाति (ST) सहित विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों को भरना है।
Delhi Police Constable Vacancy 2025 Eligibility, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए पात्रता मानदंड
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा:
1. राष्ट्रीयता: उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
2. शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (वरिष्ठ माध्यमिक)
3. आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2025 तक 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
4. ड्राइविंग लाइसेंस: कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास शारीरिक शिक्षा और मानसिक परीक्षा (पीई) की तिथि तक हल्के मोटर वाहन (मोटरसाइकिल या कार) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। लर्नर लाइसेंस स्वीकार्य नहीं हैं।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों और पात्र पूर्व सैनिकों को शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर, 2025, रात 11 बजे तक है।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की आधिकारिक विज्ञप्ति कैसे देखें?
चरण 1: SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: Notice Board के नीचे और आज की तारीख यानी 22 सितंबर नाम से दिख रहे लिंक पर क्लिक करें: Constable (Executive) Male and Female in Delhi Police Examination, 2025
Delhi Police Constable Vacancy 2025: How to Apply
आप इस पीडीएफ को इस डायरेक्ट लिंक से भी देख सकेंगे- LINK
अप्लाई करना है तो Quick Links के नीचे देखें और Apply क्लिक करें।
