एजुकेशन

MP High Court Recruitment 2026: हाईकोर्ट में 418 पदों पर भर्ती, 27 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

MP High Court Recruitment 2026: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, जबलपुर ने जिला एवं सत्र न्यायालयों की स्थापना में स्टेनोग्राफर और सहायक के कुल 418 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Image

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट की भर्ती

MP High Court Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में भर्ती का शानदार मौका आया है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, जबलपुर ने जिला एवं सत्र न्यायालयों की स्थापना में स्टेनोग्राफर और सहायक के कुल 418 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हुई है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा और उसके बाद कौशल परीक्षा के आधार पर होगा। दोनों चरणों के लिए 100-100 अंक निर्धारित हैं। प्रारंभिक परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। पात्र उम्मीदवार मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर भर्ती सेक्शन में आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी पात्रता और पद से जुड़ी सभी शर्तों को जरूर जांच लें।

418 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत स्टेनोग्राफर ग्रेड-II के 69 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के 299 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III कोर्ट मैनेजर स्टाफ के 20 पद और सहायक ग्रेड-III (अंग्रेजी जानने वाला) के 30 पद शामिल हैं। इस तरह कुल 418 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

मध्य प्रदेश से बाहर के और अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए कुल शुल्क 943.40 रुपये है। वहीं मध्य प्रदेश के मूल निवासी OBC, SC, ST, EWS और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कुल शुल्क 743.40 रुपये निर्धारित है। आवेदन में सुधार का मौका 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक मिलेगा।

आयु सीमा

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष, जबकि मध्य प्रदेश की महिला, एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य निर्धारित श्रेणियों के उम्मीदवारों को 45 वर्ष तक की आयु सीमा में छूट दी गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

अभ्यर्थी के पास संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से निर्धारित स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर दक्षता से जुड़ी आवश्यक योग्यता और स्टेनोग्राफर पदों के लिए निर्धारित आशुलिपि एवं टाइपिंग दक्षता भी जरूरी है। लाइव हिन्दुस्तान के मुताबिक उम्मीदवार के पास एमपी शासन से मान्य CPCT स्कोरकार्ड, एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा और निर्धारित हिंदी या अंग्रेजी स्टेनोग्राफी स्पीड का प्रमाणपत्र होना चाहिए।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article