CRPF GD Constable Vacancy 2024: क्या आप भी कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया है। पदों की कुल संख्या 169 है, उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
पदों की संख्या - CRPF GD Constable Post Number
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 169 पदों पर चयन किया जाएगा। यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत आई है, इसलिए इस मौके को भुनाने के लिए देर न करें।
आवेदन की अंतिम तिथि - CRPF GD Constable Vacancy Last Date
सीआरपीएफ जनरल ड्यूटी कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थी 16 जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2024 तक आवेदन कर सकेंगे। चूंकि अभी आवेदन शुरू होने में कुछ दिन हैं, ऐसे में आप आवेदन संबंधी दस्तावेजों को समेट लें ताकि शुरू में ही आवेदन कर सकें।
आयु सीमा - CRPF GD Constable Recruitment Age
सीआरपीएफ जनरल ड्यूटी कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए 18 से 23 वर्ष के बीच में उम्र होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो महज 10वीं पास उम्मीदवार इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- वेतनमान: 21700-69100 रुपये प्रति माह
- चयन: स्पोर्ट्स स्किल टेस्ट, डीवी, फिटनेस टेस्ट, मेडिकल।
इस भर्ती में विशेष उपलब्धि वोल प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का ही चयन होगा। जिन स्पोर्ट्स कोटे के माध्यम से भर्ती की जाएगी उनमें शामिल हैं जिमनास्टिक, जूडो, वुशू, शूटिंग, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, आर्चरी, रेसलिंग फ्री स्टाइल, ग्रीस रोमन, टेकवोंडो, वाटर स्पोर्ट्स कायक, रोविंग, वेटलिफ्टिंग, बॉडीबिल्डिंग, स्विमिंग, कराटे, डाइविंग, योगा, आइस हॉकी, आइसी स्केटिंग आदि।
