जॉब्स

CISF Constable Recruitment 2025: सीआईएसएफ में कांस्टेबल पदों पर नौकरी का मौका, 10वीं पास आज से करें अप्लाई

CISF Constable Recruitment 2025: सीआईएसएफ में कांस्टेबल के कुल 1161 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन पीईटी, पीएसटी, डॉक्यूमेंटेशन, ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा और डीटेल्ड मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा।

Image

CISF Constable Recruitment 2025

CISF Constable Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रह युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CSIF) ने कांस्टेबल/ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर आज यानी 5 मार्च से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 3 अप्रैल निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

CISF Constable Notification 2025: कितना मिलेगा वेतन

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सीआईएसएफ में कांस्टेबल के कुल 1161 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन पीईटी, पीएसटी, डॉक्यूमेंटेशन, ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा और डीटेल्ड मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये से 69100 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा।

How to apply for CISF Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट का इंतजार, ऐसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

CISF Constable Vacancy 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

सीआईएसएफ कांस्टेबल/ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article