CGPSC SI Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सब इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर आज यानी 23 अक्टूबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 21 नवंबर निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 22 नवंबर से 24 नवंबर 2024 तक आवेदन पत्र में त्रुटि होने पर सुधार कर सकेंगे।
CGPSC SI Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम कुल 341 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सूबेदार के 19 पद, सब इंस्पेक्टर के 278 पद, सब इंस्पेक्टर (विशेष शाखा) के 11 पद, प्लाटून कमांडर के 14 पद, सब इंस्पेक्टर (अंगुल चिन्ह) के 4 पद, सब इंस्पेक्टर (प्रश्नाधीन दस्तावेज) के 1 पद, सब इंस्पेक्टर (कम्प्यूटर) के 5 पद और सब इंस्पेक्टर (सायबर क्राइम) के 9 पद शामिल हैं।
CGPSC SI Vacancy 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
सूबेदार और सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 28 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री अनिवार्य है।
How to apply for CGPSC SI Recruitment 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लि करें।
- फिर यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- इसके बाद आवेदन के लिए मांगी जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
CGPSC SI Recruitment 2024: ऐसे होगा चयन
सब इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 23 अक्टूबर से 21 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
