SSC JE Exam City Slip 2026 Released: एसएससी जेई के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC JE Exam City Slip 2026) खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने जूनियर इंजीनियर के 1748 पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी परीक्षा शहर सूची डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
कब से शुरू हुए थे आवेदन
बता दें एसएससी जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए 2 सितंबर 2026 को लिंक एक्टिव किया गया था। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 22 सितंबर 2026 थी। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 23 सितंबर और फॉर्म में करेक्शन के लिए 28 से 30 सितंबर 2026 तक का समय दिया गया था। वहीं अब एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JE Exam City Slip 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC JE Exam City Slip 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें.
- एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
SSC JE Exam Date 2026: कब होगी एसएससी जेई परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग की जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2 नवंबर से 6 नवंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। एग्जाम कंप्यूटर आधारित मोड पर होगी। यहां कुल 200 मार्क्स के 200 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे यानी 120 मिनट होगी।
SSC JE Admit Card 2026: एसएससी जेई एडमिट कार्ड कब आएगा
एसएससी ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। उम्मीद है कि 27 से 28 नवंबर तक प्रवेश पत्र जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रहे एग्जाम हॉल में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।
