टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Eviction: मैरी कॉम के सफर पर लगा फुल स्टॉप, घर से पैक हुआ बोरिया-बिस्तर

Mary Kom Evicted From Bigg Boss 20: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 20' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मैरी कॉम का शो से एविक्शन हो गया है।

Image

Bigg Boss 20: मैरी कॉम का कटा शो से पत्ता (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Mary Kom Evicted From Bigg Boss 20: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स का गेम नया रुख ले रहा है। शो में इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए कई कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हैं। इस लिस्ट में आम्रपाली दुबे, उदिति सिंह, अरिश्फा खान, लव गिल, मनीष गोयल, मैरी कॉम और गुल्लू का नाम शामिल है। वहीं अब 'बिग बॉस 20' के एविक्शन को लेकर बड़ा अपडेट भी सामने आया है। दरअसल, 'बिग बॉस 20' में इस सप्ताह जिस कंटेस्टेंट को सबसे कम वोट मिले हैं, उसका नाम सामने आ चुका है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज ने पार की हद, Amrapali Dubey को दिया 'आलू की बोरी' का टैग, भड़के लोग

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) से इस सप्ताह मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम का पत्ता कट चुका है। उन्हें इस सप्ताह घर से बेघर करने के लिए उदिति सिंह ने नॉमिनेट किया था। इससे पहले भी मैरी कॉम की एक लाइफलाइन सबसे कम वोट मिलने के कारण गई थी। वहीं इस बार नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से सबसे कम वोट मैरी कॉम को मिले, जिससे उन्हें घर छोड़कर जाना पड़ा। 'बिग बॉस 20' से उनके एविक्शन पर दर्शक भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। कई कंटेस्टेंट्स ने मैरी कॉम के एविक्शन को सही ठहराया है, क्योंकि लोगों का कहना है कि बाकियों के मुकाबले मैरी कॉम का गेम में योगदान कम देखने को मिला था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Yung DSA ने खोले जिंदगी के गहरे जख्म, पिता के कर्ज से मां ने सही जिल्लत

      इस सप्ताह वीकेंड का वार पर होगा धमाका

      'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में इस सप्ताह वीकेंड का वार पर धमाका होने वाला है। शो में रोहित शेट्टी इस बार सलमान खान की जगह होस्ट की गद्दी संभालेंगे। वो कई कंटेस्टेंट्स की क्लास तो लगाएंगे ही। साथ ही इस बार स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी की एंट्री भी होगी, जो उनके और लव गिल के मामले पर उन्हें सही दिशा दिखाएंगी।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article