SSC CPO Final Answer Key 2024 PDF Download Link: एसएससी सीपीओ परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा की फाइनल आंसर-की आज यानी 23 अक्टूबर को जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी सीपीओ फाइनल आंसर-की 2024 पीडीएफ चेक कर सकते हैं।
SSC CPO Final Answer Key 2024: इस तारीख तक डाउनलोड करें फाइनल आंसर-की
आयोग द्वारा सीपीओ पेपर 1 एग्जाम का आयोजन 27 जून, 28 जून और 29 जून 2024 को किया गया था। इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 5 जुलाई को जारी की गई। जबकि, इस परीक्षा का रिजल्ट 2 सितंबर 2024 को जारी किया गया। जबकि, आयोग ने आज इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। ध्यान रहे कि आंसर-की डाउनलोड करने की सुविधा 7 सितंबर तक ही उपलब्ध रहेगी।
How to download SSC CPO Final Answer Key 2024
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीपीओ फाइनल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
SSC CPO Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा के माध्यम से दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर के कुल 4187 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 6 के तहत 35400 रुपये से 1,12,400 रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
