जॉब्स

CGPSC PCS Exam Notification: छत्तीसगढ़ पीसीएस का नोटिफिकेशन जारी, जानें 238 पदों के लिए इस दिन से आवेदन?

CGPSC PCS Exam: CGPSC PCS Exam के लिए नोटिफिकेशन आउट हो गया है। पीसीएस भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा 22 फरवरी 2026 को होनी है। मेन्स की बात करें तो इस एग्जाम के लिए 16, 17, 18 और 19 मई की तारीखें संभावित हैं। बताते चलें कि भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है।

Image

CGPSC PCS Exam Notification

CGPSC PCS Exam Notification Out: छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) की तरफ से छत्तीसगढ़ पीसीएस एग्जाम (CGPSC PCS Exam) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। भर्ती के लिए उम्मीदवार 1 दिसंबर 2025 से आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। पीसीएस भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा 22 फरवरी 2026 को होनी है। मेन्स की बात करें तो इस एग्जाम के लिए 16, 17, 18 और 19 मई की तारीखें संभावित हैं। बताते चलें कि भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके साथ ही जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर का पेपर दे चुके हैं या फिर देने जा रहे हैं, वे भी इस एग्जाम के लिए आवेदन दे सकते हैं।

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 400 रुपये फीस है, वहीं छत्तीसगढ़ के अनारक्षित, एससी/एसटी/ओबीसी के लिए 300 रुपये फीस निर्धारित की गई है। द्विव्यांगजनों के लिए फीस नहीं होगी। अन्य उम्मीदवारों को पोर्टल फीस और जीएसटी अलग से देना होगा।

CGPSC PCS Exam के लिए ऐसे करें आवेदन...

  • CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाएं।
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी सभी डीटेल्स डालें।
  • ईमेल एड्रेस और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • पर्सनल और एजकेशनल डीटेल्स भरकर फॉर्म फिल करें।
  • सारी जानकारी सही से भरकर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
  • फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

इन पदों पर होती है नियुक्ति

इन पदों में एसडीएम, डीएसपी, स्टेट टैक्स ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार, असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट समेत कई सारे पद शामिल हैं। बताते चलें कि छत्तीसगढ़ पीसीएस परीक्षा राज्य के प्रशासनिक पदों जैसे कि डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, सहायक जेल अधीक्षक, विभागीय अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए होती है। परीक्षा के तीन चरण होते हैं- प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू। डीएसपी के पद पर 56,000 से 1,77,000 रुपये तक सैलरी मिलती है। वहीं एसडीएम या डिप्टी कलेक्टर पद पर 56,000 से लेकर 1,77,500 रुपये तक सैलरी दी जाती है। इसके अलावा बाकी पदों पर सैलरी 35,000 से लेकर 1,60,000 तक हो सकती है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article