जॉब्स

CG Police Constable Admit Card 2024: जारी हुए छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

CG Police Constable Admit Card 2024 Download: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के अंतिम चरण के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार cgpolice.gov.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे, जानें कब है परीक्षा

Image

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड

CG Police Constable Admit Card 2024 Download: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने कांस्टेबल (जीडी/ ट्रेड/ ड्राइवर) पद के लिए होने वाली अंतिम परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन लोगों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, उनका इंतजार खत्म हुआ। CG Police Constable Admit Card 2024 Download करने के लिए आपको cgpolice.gov.in पर या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक पर जाने की जरूरत है, जानें कब है परीक्षा

ध्यान दें, ये एडमिट कार्ड दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के लिए जारी किए गए हैं।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 5967 पदों को भरा जाएगा।

CG Police Constable Admit Card 2024 How to Download

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका देखें

  • आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Recruitment" या "Admit Card" सेक्शन खोजें।
  • एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें, जिससे आपको लॉगिन विंडो पर ले जाया जाएगा।
  • अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे आवश्यक विवरण भरें।
  • सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड करे।

CG Police Constable Exam Date 2024

16 नवंबर को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और दस्तावेज सत्यापन (DV) का आयोजन किया जा सकता है। CG Police Constable Admit Card 2024 Download करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल भी देना होगा। इस दौरान उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड के अलावा एक फोटो पहचान पत्र भी होना चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article