जॉब्स

BSSC Bihar CGL, Office Attendant Recruitment 2025: बिग अपडेट! बिहार सीजीएल और ऑफिस अटेंडेंट के पदों में बढ़ोत्तरी, फॉर्म करेक्शन के लिए लिंक एक्टिव

BSSC Bihar CGL 4, Office Attendant Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल 4 और ऑफिस अटेंडेंट के पदों में बढ़ोत्तरी कर दिया है। यहां अब बिहार सीजीएल 4 के तहत 1541 पदों के बजाए 1883 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जबकि ऑफिश अटेंडेंट के लिए 4388 से बढ़ाकर 5131 कर दिया गया है।

Image

BSSC Bihar CGL 4, Officer Attendant Recruitment 2025: बिहार सीजीएल और ऑफिस अटेंडेंट के पदों में बढ़ोत्तरी

BSSC Bihar CGL 4, Office Attendant Recruitment 2025: बीपीएससी सीजीएल 4 के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BSSC Bihar CGL 4 Recruitment) खबर है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल 4 और ऑफिस अटेंडेंट के पदों में बढ़ोत्तरी कर (Bihar Office Attendant Recruitment) दिया है। यहां अब बिहार सीजीएल 4 के तहत 1541 पदों के बजाए 1883 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जबकि ऑफिश अटेंडेंट के लिए 4388 से बढ़ाकर 5131 कर दिया गया है। यहां आवेदन की आखिरी तारीख कल यानी 21 नवंबर 2025 थी। वहीं आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिशन की डेट 24 नवंबर 2025 है।

BSSC Bihar CGL 4 Recruitment 2025: आवेदन के लिए एज लिमिट

यहां आवेदन के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया था। वहीं एज लिमिट की बात करें तो न्यूनतम आयु 21 साल, अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित थी। जबकि महिला वर्ग के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष, बीसी, ईबीसी महिला और पुरुष वर्ग के लिए 40 साल और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) महिला और पुरुष वर्ग के लिए अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित है।

एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए लिंक एक्टिव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिन अभ्यर्थियों ने यहां अपना आवेदन किया है और उन्हें एप्लीकेशन फॉर्म को लेकर किसी प्रकार का कोई संदेह है तो 24 नवंबर 2025 तक करेक्शन कर फाइनल सबमिशन कर सकते हैं। बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल 4 के आवेदन फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो एक्टिव कर दिया है।

स्पोर्ट्स ट्रेनर इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने स्पोर्ट्स ट्रेनर के लिए यहां आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। इन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 नवंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर 2025 कर दिया गया है। स्पोर्ट्स कोटे के अभ्यर्थियों के लिए क्वालिफिकेशन की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही संबंधि खेल विधा में डिप्लोमा इन स्पोर्टस कोचिंग या स्पोर्टस कोचिंग में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PGDSC) पाठ्यक्रम मं उत्तीर्ण होना जरूरी है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article