वर्ल्ड सिनेमा

Avatar 4 को लेकर आई बड़ी खबर, 2029 में सिनेमाघरों में लौटेगी पैंडोरा की दुनिया

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 26, 2026, 02:42 PM IST

Avatar 3 And 4 Release Date: 'अवतार' फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए बड़ी खबर है। जेम्स कैमरून (James Cameron) की इस साइंस-फिक्शन फिल्म के अगले दो पार्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

Image

तीसरी फिल्म के बाद भी खत्म नहीं होगी 'अवतार' की कहानी, डिज्नी ने चौथे पार्ट को दी हरी झंडी (Image Source: IMDb)

Avatar 4 And 5 Release Date Out: हॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक 'अवतार' (Avatar) की दुनिया अभी खत्म नहीं होने वाली है। साल 2009 में पहली फिल्म के साथ दर्शकों को पैंडोरा (Pandora) की एक अनोखी दुनिया दिखाने वाले निर्देशक जेम्स कैमरून (James Cameron) इस कहानी को आगे ले जाने की तैयारी में हैं। हालांकि, हाल के समय में इस फ्रेंचाइजी के भविष्य को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। इसकी वजह फिल्मों का भारी बजट, विजुअल इफेक्ट्स पर होने वाला खर्च और हर अगली फिल्म को बनाने में लगने वाला लंबा समय है। तीसरी फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' (Avatar: Fire and Ash) के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बाद भी यह चर्चा तेज हो गई थी कि क्या मेकर्स आगे के पार्ट्स पर काम जारी रखेंगे। अब डिज्नी (Disney) की ओर से आए नए अपडेट ने इन अटकलों को एक बार फिर हवा दे दी है।

दो नए पार्ट होंगे रिलीज

डिज्नी ने अपनी आने वाली फिल्मों की थिएट्रिकल रिलीज लिस्ट में 'अवतार 4' (Avatar 4) को शामिल किया है। अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में हुए स्टूडियो के अपफ्रंट्स प्रेजेंटेशन के दौरान इस फिल्म को आने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ जगह दी गई। Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अवतार 4' (Avatar 4) को 21 दिसंबर 2029 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की प्लानिंग है। वहीं, फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म अवतार 5 (Avatar 5) की रिलीज के लिए 19 दिसंबर 2031 की तारीख तय है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

पहले तीनों पार्ट ने मचाया था धमाल

फिल्म अवतार के अब तक तीन पार्ट रिलीज हो चुके हैं। फिल्म के तीनों पार्ट को लोगों का खूब प्यार मिला है। 'अवतार: फायर एंड ऐश' (Avatar: Fire and Ash) ने दुनियाभर में करीब 1.48 बिलियन डॉलर की कमाई की, 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (Avatar: The Way of Water) की 2.32 बिलियन डॉलर कलेक्शन किया था। वहीं, पहली 'अवतार' (Avatar) ने दुनियाभर में करीब 2.9 बिलियन डॉलर का कारोबार किया था।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article