जॉब्स

BSSC 2nd Inter Level: बिहार 2nd इंटर लेवल भर्ती के लिए शुरू हो गए आवेदन, 23175 पदों पर होनी है भर्ती

BSSC 2nd Inter Level Vacancy Registration Begins: बिहार 2nd इंटर लेवल भर्ती के लिए आज 15 अक्टूबर से आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को bssc.bihar.gov.in पर जाने की जरूरत है।

Image

BSSC 2nd Inter Level registration begins

BSSC 2nd Inter Level Vacancy Online Apply Link Active: बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) ने आज, 15 अक्टूबर को द्वितीय इंटर स्तर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 [विज्ञापन संख्या 02/23(A)] के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 25 नवंबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को bssc.bihar.gov.in पर जाने की जरूरत है।

इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों में 23,175 पदों को भरा जाएगा। बता दें, पहले रिक्तियां कम थीं, लेकिन फिर 10976 पदों को बढ़ाया दिया गया।

आयु सीमा

इन पदों पर 18 से 37 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान और अन्य पात्रता मानदंडों से संबंधित विवरण आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध हैं।

BSSC 2nd Inter Level Vacancy Detail

वैकेंसी डिटेल

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा।

आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • वहां पंजीकरण करें
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, और शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी विवरणों की समीक्षा करें और फॉर्म सबमिट करें, और प्रिंट करें।

उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के संबंध में पूर्ण विवरण और अपडेट के लिए आधिकारिक BSSC वेबसाइट पर जाना चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article