जॉब्स

BSF में 391 पदों पर वेकेंसी के लिए जल्द कर लें अप्लाई, जानें आवेदन का तरीका और आखिरी तारीख

BSF GD Constable Recruitment 2025: बीएसएफ ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत डीजी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली थी। उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आखिरी डेट से पहले-पहले इस भर्ती के लिए आवेदन कर लें।

Image

BSF Vacancy 2025 (iStock)

BSF GD Constable Vacancy: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने डीजी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाल थी। अब इस भर्ती प्रक्रिया की आखिरी डेट आने वाली है और ऐसे में इसके लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। इस भर्ती को स्पोर्ट्स कोटे के तहत निकाला गया है। बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ये भर्ती महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए ही है। आवेदन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2025 है। ऐसे में जिस भी अभ्यर्थी ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वो तुरंत जाकर लास्ट डेट से पहले-पहले आवेदन कर लें।

कब है आवेदन की आखिरी तारीख?

बता दें कि 16 अक्तूबर 2025 को इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2025 है। ऐसे में जिस भी अभ्यर्थी ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वो तुरंत जाकर लास्ट डेट से पहले-पहले आवेदन कर ले। महिलाओं और पुरुष दोनों के लिए ही निकाली गई इस भर्ती के जरिये 391 ग्रुप सी कांस्टेबल के पदों को भरा जाएगा।

कितनी होगी आयु सीमा ?

391 ग्रुप सी कांस्टेबल के पदों में 191 पद पुरुष अभ्यर्थियों और 194 महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। ये भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के जरिये हो रही है और ऐसे में अभ्यर्थियों के पास स्पोर्ट्स कोटा होना जरूरी है। भर्ती के लिए अधिकतम आयु 23 वर्ष और न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। 1 अगस्त 2025 के हिसाब से उम्र की गणना की जाएगी।

महिलाओं, एससी और एसटी कैटेगरी के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं होगा। इसके अलावा जनरल और ओबीसी कैटेगरी के पुरुष अभ्यर्थियों को 159 शुल्क के तौर पर देना होगा। पे स्केल लेवल 3 के अनुसार इस भर्ती के जरिये सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों को सैलरी दी जाएगी। इसमें 21,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये तक सैलरी होगी साथ ही अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article