UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड में शामिल होंगे 52 लाख से भी ज्यादा छात्र, जानें कब होंगी परीक्षाएं?उत्तर प्रदेश बोर्ड ने अभी तक 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथियां घोषित नहीं की हैं। मगर ऐसा अनुमान है कि साल 2026 की परीक्षाएं फरवरी और मार्च में आयोजित की जाएंगी। इस बार परीक्षा में 52,30,297 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हालांकि पिछली बार से करीब दो लाख से भी ज्यादा परीक्षार्थियों की इस बार कमी देखने को मिली है। इस बार इंटर में 13 लाख छात्र और 11 लाख से ज्यादा छात्राओं का रजिस्ट्रेशन करवाया है।
पिछली बार की तुलना में भारी गिरावट
पिछली बार की तुलना में इस बार 12वीं के परीक्षार्थियों की संख्या में काफी गिरावट देखने को मिली है। साल 2025 में हुई इंटर परीक्षा में 27 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी। अब इस साल इन छात्रों की संख्या घटकर 2479352 ही रह गई है। ऐसे में 2 लाख से भी ज्यादा परीक्षार्थियों की कमी देखने को मिली है।
हाईस्कूल में हुई बढ़ोतरी
वहीं इसके उलट हाईस्कूल के छात्रों में इस बार 18 हजार से भी ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है। इस बार कक्षा 9 में 27,37,209 हाई स्कूल में 27,50,945, 11वीं में 22,08,925 और इंटरमीडिएट में 24,79,352 परीक्षार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की धारण क्षमता को भी 2000 से बढ़ाकर 2200 कर दिया गया है। शासन के निर्देश के बारे में बताते हुए यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने मानकों के अनुरूप अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने के लिए सभी जिलाधिकारियों और जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजा है।
इसके साथ ही स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे से पढ़ाई की निगरानी की जाएगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने साल 2006 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण की नीति को जारी किया है। इसके तहत सीसीटीवी कैमरों से लैस कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
