जॉब्स

BSF ASI Recruitment 2024: बीएसएफ एएसआई हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए जल्द करें अप्लाई, 90000 से ज्यादा सैलरी

BSF ASI Head Constable Recruitment 2024: बीएसएफ के तरफ से असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए 8 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया है। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 5 के तहत हर महीने 29,200 रुपये से 92,300 रू तक सैलरी होगी।

Image

बीएसएफ में बंपर वैकेंसी

BSF ASI Head Constable Recruitment 2024: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों के लिए अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें। इस साल बीएसएफ की तरफ से निकली इस वेकेंसी के माध्यम से एएसआई और हेड कांस्टेबल के कुल 1526 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाना होगा।

बीएसएफ के तरफ से जारी इस आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2024 से जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए 8 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

BSF Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन

  • इस वेकेंसी में आवेदन करने के लिए इसकी वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज Latest Vacancies के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर BSF ASI and Head Constable Recruitment 2024 पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स भर कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

कौन कर सकता है अप्लाई?

बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर बनने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा बीएसएफ के द्वारा तय किए गए फिजिकल एलिजिबिलिटी को पूरा करना होगा। योग्यता की ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

कितनी होगी सैलरी?

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 5 के तहत हर महीने 29,200 रुपये से 92,300 रू तक सैलरी होगी। वहीं हेड कांस्टेबल के पद पर सेलेक्ट होने के बधार महीने सैलरी 25,500 रुपये से 81,100 रू होगी। उसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article