BSEB Vacancy 2025: बिहार विद्यालय शिक्षा समिति यानी बीएसईबी (BSEB) ने आईटी और कंप्यूटर से जुड़े अनुभवी युवाओं के लिए नई भर्ती (BSEB Vacancy 2025) का एक नोटिस जारी किया है। ये भर्ती अलग-अलग निजी संस्थानों, कंपनियों और सरकारी और सेमी गवर्नमेंट संगठनों में काम कर चुके उम्मीदवारों के लिए खास तौर पर है। समिति ने इस भर्ती के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 13 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे से पटना स्थित बीएसईबी मुख्यालय में वॉक इन इंटरव्यू किए जाने हैं, जिसमें अभ्यर्थियों से शामिल होने की अपील की गई है।
किन पदों पर होनी है भर्ती (BSEB IT Hiring)
बताते चलें कि इस भर्ती के तहत उप निदेशक, उप निदेशक (डिजिटल मीडिया), प्रोग्रामर (सॉफ्टवेयर), प्रोग्रामर (डीएमएस), सहायक प्रोग्रामर, सहायक प्रोग्रामर (विविध) प्रोजेक्ट मैनेजर, नेटवर्किंग एडमिनिस्ट्रेटर और हार्डवेयर टेक्नीशियन समेत कुल 9 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को चुना जाएगा। ध्यान रहे कि ये सभी पद कॉन्ट्रैक्ट बेस पर भरे जाने हैं।
क्या है योग्यता? (BSEB Recruitment 2025)
इस भर्ती के लिए योग्यता की बात की जाए तो ज्यादातर पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Tech/B.E in Computer Science/ IT, MCA, B.Sc या फिर संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या फिर सर्टिफिकेट होना जरूरी है। कुछ पदों पर 2 साल से लेकर 6 साल तक का वर्क एक्सपीरियंस भी होना जरूरी है।
कुछ पदों जैसे कि प्रोजेक्ट मैनेजर जैसे पदों पर ईआरपी सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट के संचालन, रिपोर्टिंग, डेटा मैनेजमेंट और टीम कोऑर्डिनेशन का एक्सपीरियंस मांगा गया है। साथ ही बोर्ड ने ये भी बताया है कि प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में अतिरिक्त होना चाहिए मगर ये अनिवार्य नहीं है।
कितनी होगी सैलरी?
वेतन की बात करें तो ये भी पद के अनुसार तय किया गया है। उप निदेशक स्तर के पदों पर महीने का वेतन तकरीबन 1 लाख रुपये है जबकि प्रोग्रामर और नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर के पद पर 75,000 रुपये प्रतिमाह के तौर पर दिया जाएगा। सहायक प्रोग्रामर के लिए वेतन 50,000 रुपये हर महीने रखा गया है।
