जॉब्स

BPSC 70th Latest News: बिहार 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा को लेकर आया नया अपडेट, तुरंत करें चेक

BPSC 70th Latest News: बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सोमवार 30 दिसंबर को कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE), 2024 को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा की गई शिकायतों की जांच करेगा।

Image

बिहार 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा

BPSC 70th Latest News: बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सोमवार 30 दिसंबर को कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE), 2024 को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा की गई शिकायतों की जांच करेगा। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए सुनील कुमार ने कहा, "वे जो चाहें कह सकते हैं; यह उनका अधिकार है, लेकिन आयोग इसकी जांच करेगा और उचित निर्णय लेगा..."

पटना में प्रदर्शनकारी छात्र 13 दिसंबर को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित एकीकृत संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2024 को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

BPSC 70th News Today

29 दिसंबर को बिहार पुलिस ने गांधी मैदान में प्रदर्शन कर रहे BPSC अभ्यर्थियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।

BPSC 70th News in Hindi

घटना के बाद बिहार पुलिस ने गांधी मैदान में अनधिकृत सभा करने, लोगों को भड़काने और कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करने के आरोप में जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर सहित 600-700 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

BPSC 70th Exam News Today

पटना प्रशासन ने आधिकारिक बयान में कहा, "जन सुराज पार्टी को गांधी प्रतिमा के सामने छात्र संसद आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई थी। लेकिन, गांधी प्रतिमा के पास भीड़ जमा हो गई और कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा कर दी। भीड़ और पुलिस के बीच हाथापाई हुई। भीड़ ने प्रशासन द्वारा लगाए गए लाउडस्पीकर तोड़ दिए। बार-बार अनुरोध के बावजूद, इन लोगों ने प्रशासन के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया और सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित किया। इसलिए, प्रशासन ने पानी की बौछारों और बल का उपयोग करके उन्हें हटा दिया।"

BPSC 70th Exam News

पटना प्रशासन ने कहा, "अनधिकृत भीड़ इकट्ठा करने, लोगों को भड़काने और कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करने के आरोप में जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर सहित 600-700 लोगों के खिलाफ गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।"

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article