Bombay High Court Recruitment 2025: बॉम्बे हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली वैकेंसी
Bombay High Court Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: ग्रेजुएशन कर सरकारी नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bombay High Court Recruitment 2025) खबर है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के रिए कुल 12 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Bombay High Court Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 10 नवंबर 2025 है। यहां आप बॉम्बे हाईकोर्ट के स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
बॉम्बे हाईकोर्ट के स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 43 वर्ष होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो सभी कैटेगिरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
बॉम्बे हाईकोर्ट के स्टेनोग्राफर के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां शॉर्ट हैंड टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवार टाइपिंग टेस्ट और वाइवा वॉइस के लिए पात्र माने जाएंगे। इन्हीं तीनों के बेसिस पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
वहीं एग्जाम पैटर्न की बात करें तो स्टेज 1 शॉर्ट हैंड टेस्ट में दो इंग्लिश के पैसेज 500 शब्दों का लिखना होगा। साथ ही 5 मिनट डिक्टेशन और 30 मिनट ट्रांसक्रिप्शन के लिए दिया जाएगा। स्टेज 2 में टाइपिंग टेस्ट होगा। यहां 400 शब् 10 मिनट में टाइप करना होगा। इसके बाद स्टेज 3 में 20 नंबर का वाइवा वॉइस होगा।