Sarkari Naukri 2022: पुलिस समेत शिक्षकों के लिए निकली कई नौकरियां, जानें आवेदन प्रक्रिया
क्या आप भी सरकारी नौकरी चाहते हैं और क्या 10वी और 12वीं व हायर एजुकेशन के किए अच्छे मौके की तलाश में हैं तो यहां बने रहें। sarkari naukri kaise paye? sarkari naukri daily संबंधी जानकारी लगातार इस ब्लॉग पर अपडेट हो रही है, यहां सरकारी नौकरी बैंक, सरकारी नौकरी रेलवे, sarkari naukri 2021-22, sarkari naukri result के साथ लेटेस्ट परीक्षा जानकारी जैसे एडमिट कार्ड, रिजल्ट, आंसर की के अपडेट पाएं।
मौजूदा समय में एसएससी एमटीएस और एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा रिजल्ट, आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट, नीट यूजी पीजी काउंसलिंग, सीटेट एग्जाम, सीबीएसई बोर्ड टर्म-1 का रिजल्ट, राजस्थान बोर्ड या बिहार बार्ड की परीक्षाएं, सीबीएसई टर्म-2 परीक्षा अपडेट, यूपीटेट परीक्षा, सीबीएसई टर्म-1 के नतीजे, यूजीसी नेट कटऑफ व रिजल्ट, यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट कटऑफ जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
SSC GD Constable Result 2021: Check result date, cut-off, direct link here
सरकारी नौकरी में भारतीय डाक विभाग भर्ती, इंडियन नेवी रिक्रूटमेंट, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती जैसी कई भर्तियों की प्रक्रिया भी जारी हैं। इसके अलावा यूपीएससी, यूपीपीएससी, यूपीएसएसएससी व अन्य आयोगों द्वारा भी आवेदन प्रक्रियाओं को अलग-अलग स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। अगर आप नवोदय विद्यालय समिति या इंडियन नेवी में नौकरी चाहते हैं या फिर आने वाले रिजल्ट और अन्य नोटिफिकेशन के बारे में जानने के इच्छुक हैं, तो यहां अपडेट देखते रहें।
इंडियन आर्मी में निकली भर्ती के लिए करें आवेदन
उम्मीदवार को 24 जनवरी से 23 फरवरी 2022 तक http://www.joinindianarmy.nic.in पर 'ऑनलाइन' आवेदन करना है। इसके अलावा चयन प्रक्रिया में दो स्टेज होनी है। दोनों स्टेज क्लियर करने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट भी किया जाएगा।
आर्मी स्कूलों में भर्ती
आर्मी वेलफेयर एजुकेशन ने आर्मी पब्लिक स्कूल के लिए शिक्षकों की बंपर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत करीब 8700 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने के लिए awesindia.com पर विजिट करें। आवेदन की आखिरी तारीख 28 जनवरी है।
एसएससी ने जारी किए रिजल्ट
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' के पद के लिए 11, 12 और 15 नवंबर 2021 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई कंप्यूटर आधारित परीक्षा के परिणाम घोषित दिए हैं। परिणाम पीडीएफ फॉरमेट में उपलब्ध है, जिसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम शामिल हैं। इसे आप आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
यूपीएससी ने निकाली भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसके जरिए सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत अन्य कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत कुल 14 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 10 फरवरी, 2021 तक है।
इस कॉलेज में निकली शिक्षकों की भर्ती
दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी ने लेक्चरर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट ddeu.ac.in पर जारी कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत 236 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 25 जनवरी 2022 है।
UPPBPB ने निकाली भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने 2430 पदों के लिए आवेदन मांगे है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती यूपी पुलिस के रेडियो विभाग में निकाली गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2022 है।
मैनेजमेंट ट्रेनी की नौकरी
ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक उम्मीदवार OPTCL की आधिकारिक साइट optcl.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए 40 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी, 2022 तक है।
ईएसआईसी में नौकरी का मौका
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने देशभर में विभिन्न विभागों में स्टेनोग्राफर, अपर डिवीजन क्लर्क और मल्टी टास्किंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड से esic.nic.in पर आवेदन जमा कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी 2022 है।
JAG में नौकरी का मौका
भारतीय सेना ने जज एडवोकेट जनरल (JAG) ब्रांच में शॉर्ट सर्विस कमिशन (SSC) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत आवेदक आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई की आखिरी तारीख 17 फरवरी है। इसके जरिए माध्यम से कुल 9 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
200 से ज्यादा पदों के लिए इस विभाग में नौकरी
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने असिस्टेंट पब्लिक सैनिटरी एंड वेस्ट मैनेजमेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य आवेदक आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 10 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके जरिए करीब 286 पदों पर भर्ती की जाएगी।
स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, UPPSC ने अधिसूचना जारी कर स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। इसके जरिए 558 पदों पर भर्ती की जाएगी। ग्य और इच्छुक उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर पदों के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इसमें पुरुष आवेदक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2022 है।
UPPCS भर्ती के लिए 21 फरवरी तक करें अप्लाई
नीचे बताई गई यूपीपीएससी यानी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से जारी स्टाफ नर्स (पुरुष) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत हो चुकी है। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2022 को निर्धारित है। हालांकि, उम्मीदवारों को 17 फरवरी, 2022 तक आवेदन शुल्क को भी जमा करना होगा।
यूपीपीएससी का स्टाफ नर्स भर्ती के लिए नोटिफिकेशन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से स्टाफ नर्स (पुरुष) के खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और इसके बाद भर्ती के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।
एसएससी स्टेनोग्राफर सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा का आयोजन 11, 12 और 15 नवंबर 2021 को देशभर के अलग अलग परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइंस के साथ किया गया था। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।
Railway Recruitment Qualifications: रेलवे भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता
रेलवे में नर्सिंग सुपरीटेंडेंट पद के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार के पास भारतीय नर्सिंग परिषद या बीएससी (नर्सिंग) की मान्यता प्राप्त नर्सिंग स्कूल या अन्य संस्थान से सामान्य नर्सिंग और मिडवाइफरी में पंजीकृत नर्स होना चाहिए। इसके अलावा फार्मासिस्ट के लिए उम्मीदवार के पास विज्ञान में 10+2 या इसके समकक्ष, फार्मेसी में 2 साल का डिप्लोमा और फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ रजिस्ट्रेश होना चाहिए।
Railway Bharti Sarkari Naukri 2022: रेलवे में निकली भर्तियां
ईस्ट कोस्ट रेलवे की ओर से ग्रुप सी पदों के लिए उम्मीदवार आवेदन आमंत्रित हैं। योग्य उम्मीदवार 31 जनवरी 2022 को सुबह 11 बजे वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 8 पदों को भरा जाएगा।
UP पुलिस भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
1- ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाइए।
2- Recruitment Information के लिंक पर क्लिक कीजिए।
3- ONLINE REGISTRATION APPLICATION PORTAL FOR RECRUITMENT TO THE POST OF HEAD OPERATOR / HEAD OPERATOR (MECHANIC) के लिंक पर जाइए।
4- Apply Here के ऑप्शन पर क्लिक करें।
5- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कीजिए।
6- एप्लीकेशन फॉर्म भरिए।
UP Police Recruitment 2022: यूपी पुलिस में इन पदों पर है मौका
हेड ऑपरेटर के लिए कुल खाली पद - 936
जनरल कैटेगिरी के लिए- 379 सीटें
ईडब्ल्यूएस श्रेणी को- 92 सीटें
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए- 252 सीटें
अनुसूचित जाति- 195 सीटें
अनुसूचित जनजाति- 18 सीटें
UP Police Bharti 2022: यूपी पुलिस में निकली भर्तियां
उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड ऑपरेटर के पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं। खाली पदों की संख्या 936 है और आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इच्छुक योग्य उम्मीदवार यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Indian Army Recruitment 2022: सेना में भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
भारतीय सेना में निकली भर्ती में इच्छुक उम्मीदवार को 24 जनवरी से 23 फरवरी 2022 तक http://www.joinindianarmy.nic.in पर 'ऑनलाइन' मोड में आवेदन करना होगा। इसके अलावा चयन प्रक्रिया में भी दो स्टेज होंगी। दोनों ही स्टेज क्लियर किए जाने वालों का मेडिकल टेस्ट भी होगा।
भारतीय सेना भर्ती (Indian Army Bharti 2022) में 12वीं पास भी करें आवेदन
भारतीय सेना टेक्निकल एंट्री स्कीम के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए और उनके पास जेईई 2021 स्कोर होना चाहिए। रिक्ति, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया से संबंधित विवरण विस्तृत अधिसूचना में उपलब्ध होगा। इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र साढ़े सोलह वर्ष से साढे़ उन्नीस वर्ष होनी चाहिए।
Indian Army Recruitment 2022: इंडियन आर्मी में निकलीं भर्तियां
भारतीय सेना की ओर से टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस) 10+2 एंट्री 46 पाठ्यक्रम के लिए एक संक्षेप में अधिसूचना प्रकाशित की। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 24 जनवरी 2022 से उपलब्ध कराया जाएगा। पाठ्यक्रम के पात्र उम्मीदवार 23 फरवरी 2022 तक या उससे पहले joinindianarmy.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करें।
RSMSSB Admit Card: संगठन के तहत 629 पदों पर भर्ती
आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त, 2021 को शुरू हुई थी और 16 सितंबर, 2021 को समाप्त हुई। भर्ती अभियान संगठन में 629 पदों को भरेगा। इस बारे में और ज्यादा विवरण के लिए उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
इंडियन कोस्ट गार्ड के 80 पदों पर वैकेंसी
इंडियन कोस्ट गार्ड ने विभिन्न ग्रुप सी सिविलियन पदों के लिए वैकेंसियां निकाली हैं। इसके तहत फायरमैन, मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर, इंजन ड्राइवर, सारंग लस्कर, आईसीई फिटर, स्टोर कीपर ग्रेड 2 समेत 80 पदों पर भर्ती होनी है।
कब होगी RSMSSB की परीक्षा?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड फायरमैन और फायर ऑफिसर की परीक्षा 29 जनवरी, 2022 को दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होनी है और इन दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा।
RSMSSB Admit Card 2021: कैसे डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस प्रकार है-
- आधिकारिक RSMSSB वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाइए।
- होम पेज पर उपलब्ध RSMSSB एडमिट कार्ड 2021 लिंक को क्लिक कीजिए।
- लॉग इन विवरण दर्ज कीजिए और सब्मिट पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- एडमिट कार्ड को जांचें और इसे डाउनलोड करें।
RSMSSB Admit Card: फायर ऑफिसर, फायरमैन के लिए एडमिट कार्ड
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से फायरमैन, फायर ऑफिसर पदों के लिए RSMSSB एडमिट कार्ड 2021 जारी किए हैं। जिन उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होना है, वे आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक साइट rsmssb.rajasthan.gov.in की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
नर्स के लिए निकली भर्ती
तमिलनाडु चिकित्सा सेवा भर्ती बोर्ड ने ग्राम स्वास्थ्य नर्स के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके जरिए 39 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mrbonline.in पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 9 फरवरी 2022 है।
इन पदों के लिए निकली नौकरी
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर (स्टेनो) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 385 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार ग्रेजुएट/ 12वीं पास / 10वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ईएसआईसी की वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 5 फरवरी 2022 है।
जम्मू कश्मीर पुलिस में भर्ती
जम्मू कश्मीर पुलिस ने कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत 2700 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रिक्त पदों में पुरुष कैंडीडेट्स के लिए 1350 पद, महिला कैंडीडेट्स के लिए 1350 पद हैं। 10वीं पास वाले आवेदन कर सकते हैं।
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए नौकरी का मौका
झारखंड लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत कुल 110 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक आवेदक जेपीएससी की आधिकारिक साइट jpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 फरवरी, 2022 तक है।
आईओसीएल ने निकाली भर्ती
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। यह नियुक्तियां टेक्निकल और नॉन टेक्निकल कैटेगिरी के लिए है। इसके तहत कुल 626 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2022 है।
ओपीएससी ने मांगे आवेदन
ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली है। इसके तहत 14 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक आवेदक ऑफिशियल वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 28 जनवरी से शुरू होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2022 होगी।
डीयू के इस कॉलेज में वैकेंसी
दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज की ओर से विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसके लिए कुल 32 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की लास्ट डेट 24 जनवरी है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rlacollege.edu.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे में नौकरी का मौका
रेलवे में अगर आप नौकरी करना चाहते तो रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला में फिटर, वेल्डर (जी एंड ई), मशीनिस्ट, कारपेंटर, मैकेनिक (मोटर व्हीकल) और अन्य सहित विभिन्न ट्रेडों में अप्रेटिा के पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक आवेदके आधिकारिक वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। इसमें 10वीं पास वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
डंपर ऑपरेटर की निकली भर्ती
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने कई रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मंगाए हैं। इनमें डंपर ऑपरेटर समेत अन्य कई पद शामिल है। इसके जरिए 307 वैकेंसी निकाली गई हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन rectt.ncl@coalindia.in ईमेल कर सकते हैं। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2021 है।
IACL Sarkari Recruitment 2021: तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर निकली भर्तियां
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईएसीएल) की ओर से तकनीकी और गैर-तकनीकी अपरेंटिस के कुल 570 पदों पर भर्ती को निकाला गया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन करें। उम्मीदवारों के पास 15 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन मोड में आवेदन करने का समय दिया गया है।
JSSC Recruitment 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग 956 पदों पर भर्ती
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) के कुल 956 पद पर भर्ती निकाली गई हैं। उम्मीदवार जूनियर सचिवालय सहायक, सहायक शाखा अधिकारी, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी और योजना सहायक पदों पर आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। पदों पर ऑनलाइन आवेदन के लिए कैंडिडेट्स के पास 14 फरवरी 2022 तक का समय है और उम्मीदवार चयन लिखित परीक्षा आधार पर होगा।
Indian Navy Recruitment: भारतीय नौसेना में निकली है ये वैकेंसी
भारतीय नौसेना की ओर से 4 वर्षीय बीटेक डिग्री कोर्स कैडेट एंट्री स्कीम का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। खाली पद 35 हैं और इसमें भर्ती जेईई मेन्स एग्जाम के स्कोर के आधार पर की जाएगी। इसी आधार पर उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए भी शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
ICAR Sarkari Naukri 2022: टेक्नीशियन के पदों पर निकली भर्ती
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) की ओर से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में तकनीशियन के रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर इच्छुक उम्मीदवारोंं के पास भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जल्दी जाकर आवेदन करने का विकल्प है।
UP Sarkari Naukri 2022: 2504 पद पर सरकारी नौकरियां
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से आईटीआई प्रशिक्षकों के लिए 2,504 पदों पर भर्तियां निकालीं गई हैं। पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा और इन पदों पर उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रति माह वेतन मिल सकता है।
मध्य प्रदेश एनएचएम भर्ती के लिए आयु की सीमा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) मध्यप्रदेश की ओर से असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर, पब्लिक हेल्थ मैनेजर, सामुदायिक प्रक्रिया सलाहकार, एमआईएस डेटा असिस्टेंट और फ़िज़ियोथेरेपिस्ट के खाली पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट 20 फरवरी, 2022 निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार इससे पहले भर्ती के रिक्त कुल 91 पदों के लिए आवेदन करें। उम्मीदवारों की आयु-सीमा कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष हो सकती है।
मध्य प्रदेश एनएचएम में निकली भर्तियों का विवरण
पब्लिक हेल्थ मैनेजर- 32 पद
असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर- 23 पद
फ़िज़ियोथेरेपिस्ट- 34 पद
सामुदायिक प्रक्रिया सलाहकार- 1 पद
एमआईएस डेटा असिस्टेंट- 1 पद
मध्यप्रदेश एमएचए में निकली भर्तियां
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) मध्यप्रदेश की ओर से असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर, सामुदायिक प्रक्रिया सलाहकार, एमआईएस डेटा असिस्टेंट, पब्लिक हेल्थ मैनेजर और फ़िज़ियोथेरेपिस्ट के खाली पदों के लिए भर्तियां निकली हैं। योग्य उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट nhmmp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
Sarkari Bharti 2022: इन बैंकों में निकली हैं भर्तियां, करें अप्लाई
मैनेजर, कानून अधिकारी, नैनीताल बैंक में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट और अन्य कुल 21 पदों पर भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in पर जाकर भर्ती विवरण, पात्रता मानदंड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार को 7 फरवरी, 2022 तक आवेदन पत्र नैनीताल बैंक में भेजना होगा। इच्छुक उम्मीदवार नैनीताल बैंक की वेबसाइट पर जाकर भी आवेदन पत्र डाउनलोड करते हुए उसे भरें और नैनीताल बैंक के ऑफिस पर भेज सकते हैं।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की सरकारी भर्तियां
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) के तहत सहायक शाखा अधिकारी, जूनियर सचिवालय सहायक, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी और योजना सहायक पदों पर भर्ती निकली है। चयन किए गए उम्मीदवार सहायक शाखा अधिकारी के पद पर 44900 से 142400 रुपये, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी पद पर 35,400 से 1,12,400 रुपये, जूनियर सचिवालय सहायक पद पर 19,900 से 63,200 रुपये और योजना सहायक पद पर 29,200 से 92,300 रुपये प्रति माह वेतन पाएंगे। पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित है।
यूपी में 2504 पदों पर सरकारी नौकरियां
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से आईटीआई प्रशिक्षकों के 2,504 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाना है। इन पदों पर उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये का प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।
दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में प्रोफेसर पद पर सरकारी भर्तियां
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के अंदर प्रोफेसर के 186 पदों पर और असोसिएट प्रोफेसर के 449 पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर डिटेल देख सकते हैं और आवेदन भी कर सकते हैं। फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन माध्यम से 2000 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। इसके अतिरिक्त एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला वर्ग उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
Sarkari Job Update: इंडियन ऑयल की सरकारी नौकरी
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईएसीएल) की ओर से तकनीकी और गैर-तकनीकी अपरेंटिस के कुल 570 पदों पर भर्तियों को निकाला गया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास 15 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन का मौका है।
Sarkari Naukri: झारखंड के 956 पदों पर निकली सरकारी नौकरी
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) के कुल 956 पदों पर भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार जूनियर सचिवालय सहायक, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी, सहायक शाखा अधिकारी और योजना सहायक पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन को लेकर उम्मीदवारों के पास 14 फरवरी, 2022 तक का समय है। उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा आधार पर होगा।

