SSC MTS Result 2021, SSC GD Constable: एमटीएस परीक्षा का रिजल्ट जल्द, कहां और कब देख सकेंगे परिणाम?
SSC GD Constable, SSC MTS Tier 1 Result 2021 Date, Sarkari Result 2022: एसएससी जल्द ही जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा व एमटीएस परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। SSC GD Result व SSC MTS Results जारी होने के बाद उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे। दानों परीक्षाओं के लिए आंसर की जारी हो चुकी है, लेकिन अभी फाइनल आंसर की अभी नहीं आई है, इसलिए पहले SSC GD / SSC MTS Final Answer Key जारी की जाएगी, फिर SSC GD/ SSC MTS Result जारी होगा।
SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021 Date, Sarkari Result 2022: अनुमान है कि इसी हफ्ते या अगले हफ्ते तक Staff Selection Commission परिणाम देखने के लिए लिंक जारी कर सकता है। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार SSC GD Constable / SSC MTS Cut Off Merit List भी देख सकेंगे। बता दें, SSC GD Constable भर्ती परीक्षा के जरिये 25000 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा, जबकि एसएससी एमटीएस परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद करीब 7000 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
SSC GD Constable Result 2021 Release date and time
एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट, एसएससी एमटीएस रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट ऑफ, रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक, फाइनल आंसर की इत्यादि जानकारी इस ब्लॉग पर दी जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: Check all Latest Govt Jobs Result and Vaccancy Notification here
SSC की परीक्षा से इन विभागों में मिलेगा मौका
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के साथ एसएससी परीक्षा की मदद से भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ), इसके अलावा असम राइफल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) में भी भर्ती का मौका है।
कब-कहां देख सकेंगे SSC जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट?
16 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 तक एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार के लिए जल्द ही एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जारी किया जाएगा। एक बार परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार ssc.nic.in से चेक कर सकेंगे।
SSC परीक्षा के लिए मिनिमम अंक भी जान लीजिए
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं और परिणाम जाने के बाद मिनिमम इतने अंक लाने वाले उम्मीदवार ही योग्य घोषित होंगे। SC / ST / OBC वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने जरूरी होंगे।
टियर 1 के बाद होगा अगला चरण
एमटीएस टियर I परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को चयन के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसमें उन्हें टियर 2 परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। उम्मीदवारों के टियर 1 परीक्षा की आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है।
पीडीएफ फॉरमेट में होगा रिजल्ट
SSC MTS टियर -1 परीक्षा 5 अक्टूबर से 12 नवंबर, 2021 के बीच आयोजित की गई थी। इसका परिणाम जल्द ही पीडीएफ फॉरमेट में जारी किया जाएगा। जिसमें आवेदकों के नाम और रोल नंबर दिखाई देंगे। इसमें वे उम्मीदवार शामिल होंगे जिन्होंने कट-ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
शारीरिक दक्षता की देनी होगी परीक्षा
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा के बाद से उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है, जो जल्द घोषित किए जाएंगे। योग्य उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा।
34 लाख उम्मीदवारों ने किए थे आवेदन
आयोग ने जुलाई 2021 में पुरुष और महिला पद के लिए जीडी कांस्टेबल की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। इसके लिए लगभग 34 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे। अब हर किसी को रिजल्ट का इंतजार है। माना जा रहा है कि जनवरी आखिर तक परिणाम जारी किए जा सकते हैं।
कैसे चेक करें परिणाम
जीडी कॉन्स्टेबल के परिणाम देखने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को SSC.nic.in 2022 वेबसाइट पर जाना होगा।
यहां जीडी कांस्टेबल परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।
पुरुष और महिला के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल चयन सूची 2022 पीडीएफ खोजें और डाउनलोड करें।
इसमें नाम चेक करें और रोल नंबर और श्रेणी देखें।
रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट लेकर रख लें।
रिजल्ट के बाद पीईटी के लिए होगा चयन
जीडी कांस्टेबल के रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार मेरिट सूची के रूप में एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2022 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी परिणाम की घोषणा के बाद एसएससी जीडी कांस्टेबल पीईटी 2022 परीक्षा तारीख रिलीज की जाएगी।
आपत्ति के बाद जारी होंगे रिजल्ट
एसएससी जीडी की ओर से फाइनल आंसर की जारी की जाती है। इस पर आवेदकों को आपत्ति उठाने का मौका दिया जाता है। इसके विश्लेषण के बाद अंतिम परिणाम तैयार किया जाता है। परिणाम एसएससी की सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर भी जारी किया जाएगा।
आंसर की पर आपत्ति उठाने का मिला था मौका
जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आयोग ने सभी उम्मीदवारों आंसर की पर आपत्तियां उठाने के लिए 31 दिसंबर, 2021 तक का समय दिया था। इसके बाद से ही आवेदक परिणाम के घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं।
जनवरी के आखिर तक जारी हो सकता है परिणाम
कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परिणाम इस महीने के अंत तक और संभावित रूप से 30 जनवरी, 2022 तक जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर परिणाम की जांच कर सकेंगे।
एसएससी परीक्षा की जरूरी डेट्स
| ईवेंट का नाम | डिटेल्स |
| एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट | जनवरी 2022 के अंत तक |
| रिजल्ट डेट | 30 जनवरी 2022 तक अपेक्षित |
| रिजल्ट का समय | घोषणा होने का इंतजार |
SSC कर रहा उम्मीदवार आपत्तियों की जांच
कर्मचारी चयन आयोग उम्मीदवारों की ओर से आंसर की को लेकर प्रस्तुत सभी आपत्तियों को चेक कर रहा है और एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2021 इसी आधार पर जारी करेगा। एसएससी एमटीएस पेपर-1 रिजल्ट डेट की घोषणा एसएससी परिणाम कैलेंडर 2022 में की जाएगी। एसएससी एमटीएस परीक्षा 2020-21 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को यह सलाह है कि वे परिणाम अपडेट के लिए पेज पर नजर बनाए रखें।
PDF फॉर्मेट में रिजल्ट अपलोड करेगा SSC
एसएससी चयनित उम्मीदवारों के एसएससी एमटीएस रिजल्ट पीडीएफ को उनके नाम और रोल नंबर के साथ ssc.nic.in पर अपलोड करेगा। ऐसे उम्मीदवारों को अगले दौर की भर्ती के लिए बुलाया जाएगा।
SSC उम्मीदवार कृपया ध्यान दें
एसएससी उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि रिजल्ट एसएससी की सभी क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर भी होस्ट किया जाएगा और इसे किसी से भी एक्सेस किया जा सकेगा है। यह फिर से सूचित किया जा रहा है कि रिपोर्ट्स में परिणाम की तारीख को लेकर अटकलें केवल अस्थाई रखी गई है और आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा है।
इस महीने के अंत तक SSC जीडी कांस्टेबल रिजल्ट!
सूत्रों के अनुसार एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 की तारीख इस महीने के अंत तक होने की उम्मीद है क्योंकि अनंतिम आंसर की जारी हो जाने के बाद आयोग को परिणाम को संसाधित करने में आमतौर पर एक महीने से भी कम समय लगता है।
क्षेत्रीय वेबसाइट्स से भी एक्सेस होगा SSC रिजल्ट
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परिणाम एसएससी की सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर भी होस्ट किया जाएगा और इसे किसी भी वेबसाइट से एक्सेस किया जा सकेगा। यह फिर से सूचित किया जा रहा है कि रिजल्ट डेट केवल अस्थाई रखी गई है और आयोग की आधिकारिक घोषणा का भी इंतजार है।
SSC GD Constable आंसर की अपडेट
उम्मीदवारों कृपया दें कि अनंतिम एसएससी जीडी आंसर की पर उठाई गई आपत्तियों को शामिल करने के बाद अंतिम परिणाम तैयार होगा। रिजल्ट के साथ उम्मीदवारों को बेहतर जानने के लिए अंतिम आंसर की भी जारी की जाएगी। SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट 2021 की तारीख के ताजा अपडेट के लिए यहां जानकारी चेक करते रहें।
SSC MTS रिजल्ट देखने के लिए स्टेप्स
1. आधिकारिक एसएससी वेबसाइट यानी www.ssc.nic.in पर जाकर आधिकारिक पेज पर दिए गए 'रिजल्ट' टैब को क्लिक करें।
2. 'अन्य' सेक्शन पर जाकर 'मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) कर्मचारी परीक्षा (पेपर- I), 2020 परिणाम' के साथ दिए गए 'Click Here' पर क्लिक करें।
3. एसएससी एमटीएस परिणाम पीडीएफ को डाउनलोड करें।
4. लिस्ट में अपने नाम और रोल नंबर को चेक करें।
SSC MTS के क्वालीफाइंग अंक
एसएससी एमटीएस परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे बताए गए अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।
सामान्य/ईडब्ल्यूएस - 30%
ओबीसी - 25%
एससी/एसटी/अन्य - 20%
SSC MTS की अब तक की प्रक्रिया
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से देश भर में 02 नवंबर 2022 को मल्टी टास्किंग स्टाफ की ऑनलाइन परीक्षा संपन्न हुई है। एसएससी एमटीएस उत्तर कुंजी 12 नवंबर 2022 को जारी हुई थी और 18 नवंबर 2022 तक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आपत्ति आमंत्रित की गई हैं।
नाम और रोल नंबर के साथ अपलोड होगा SSC रिजल्ट
एसएससी चयनित उम्मीदवारों को एसएससी एमटीएस रिजल्ट पीडीएफ को उनके नाम और रोल नंबर के साथ ssc.nic.in पर अपलोड किया जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों को अगले दौर की भर्ती प्रक्रिया के लिए भी बुलाया जाएगा।
SSC आयोग कर रहा आपत्तियों की जांच
आयोग उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत सभी आपत्तियों की जांच कर रहा है और एसएससी एमटीएस परिणाम 2021 जारी करेगा। एसएससी एमटीएस पेपर 1 परिणाम तिथि की घोषणा एसएससी परिणाम कैलेंडर 2022 में की जाएगी। एसएससी एमटीएस परीक्षा 2020-21 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम अपडेट के लिए इस पेज पर नजर बनाए रखें।
SSC MTS परीक्षा प्रश्न पत्र फॉर्मेट
एसएससी एमटीएस परीक्षा 05 अक्टूबर 2021 से 18 नवंबर 2021 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का कठिनाई स्तर 'ईज़ी टू मॉडरेट' का था। प्रारूप में 100 अंकों के 100 वस्तुनिष्ठ एमसीक्यू थे। साथ ही गलत उत्तरों के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग थी। परीक्षा की अवधि 1 घंटा 30 मिनट थी।
SSC GD रिजल्ट के साथ अंतिम आंसर की भी होगी जारी
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि अनंतिम एसएससी जीडी उत्तर कुंजी पर उठाई गई आपत्तियों को शामिल करने के बाद अंतिम परिणाम तैयार किया जा रहा है। परिणाम के साथ, उम्मीदवारों को बेहतर जानने के लिए अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट 2021 की तारीख के ताजा अपडेट के लिए यहां चेक करते रहें।
SSC GD रिजल्ट के साथ अंतिम आंसर की भी होगी जारी
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि अनंतिम एसएससी जीडी उत्तर कुंजी पर उठाई गई आपत्तियों को शामिल करने के बाद अंतिम परिणाम तैयार किया जा रहा है। परिणाम के साथ, उम्मीदवारों को बेहतर जानने के लिए अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट 2021 की तारीख के ताजा अपडेट के लिए यहां चेक करते रहें।
SSC उम्मीदवारों को मिला था आपत्ति जताने का मौका
एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 की तारीख दिसंबर, 2021 से उम्मीदवारों द्वारा प्रतीक्षित है। आयोग ने सभी उम्मीदवारों को जीडी कांस्टेबल आंसर की पर आपत्तियां उठाने के लिए 31 दिसंबर, 2021 तक का समय दिया था। इसके बाद, परिणाम जल्द ही आने की उम्मीद थी, हालांकि, उम्मीदवारों को कुछ देरी का अनुभव हो रहा है।
SSC MTS Result: रिजल्ट से पहले अब तक ये हुआ
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से देश भर में 02 नवंबर 2022 को मल्टी टास्किंग स्टाफ ऑनलाइन परीक्षा संपन्न हुई है। एसएससी एमटीएस आंसर की 12 नवंबर 2022 को जारी हुई थी और 18 नवंबर 2022 तक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आपत्तियां भी आमंत्रित हुई थीं। आयोग उम्मीदवारों की सभी आपत्तियों की जांच कर रहा है और एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2021 इसके बाद जारी किया जाएगा।
आयु समूहों के अनुसार कटऑफ का अनुमान
|
कैटेगिरी |
उम्र-18 से 27 साल |
उम्र-18 से 25 साल |
|
जनरल |
80-85 |
85-90 |
|
EWS |
75-80 |
80-85 |
|
OBC |
70-75 |
75-80 |
|
SC |
65-70 |
70-75 |
|
ST |
60-65 |
65-70 |
कब हुई थी एसएससी एमटीएस परीक्षा?
एसएससी एमटीएस परीक्षा 05 अक्टूबर 2021 से 18 नवंबर 2021 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का कठिनाई स्तर 'ईज़ी टू मॉडरेट' का था। प्रारूप में 100 अंकों के 100 वस्तुनिष्ठ एमसीक्यू थे। साथ ही, गलत उत्तरों के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन था। परीक्षा की अवधि 1 घंटा 30 मिनट थी।
एसएससी परीक्षा पास करने के लिए जरूरी अंक
परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है:
सामान्य/ईडब्ल्यूएस - 30%
ओबीसी - 25%
एससी/एसटी/अन्य - 20%
SSC GD कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न और कठिनाई का स्तर
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) में 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न शामिल थे। परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों में चार वर्गों के तहत आसान से मध्यम स्तर के प्रश्न शामिल थे। उम्मीदवार जल्द ही ssc.nic.in पर रिजल्ट देख सकेंगे। कई छात्रों ने कठिनाई के स्तर को मध्यम बताया था।
सभी चरणों के बारे में जानें
कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा, और चिकित्सा परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर आयोग द्वारा बल आवंटन के साथ अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित होने पर उम्मीदवार आधिकारिक एसएससी सीजीएल वेबसाइट ssc.nic.in पर सीधे लिंक से परिणाम की जांच कर सकते हैं।
इसलिए होती है मेडिकल परीक्षा
पीईटी / पीएसटी पास करने वाले आवेदकों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। चिकित्सा परीक्षा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चिकित्सकीय रूप से फिट उम्मीदवारों की ही भर्ती की जाए।
यह होगी आखिरी परीक्षा, फिर मिलेगा नियुक्ति पत्र
पीईटी / पीएसटी यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) में उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को चिकित्सा परीक्षा (डीएमई) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यदि इस परीक्षा में भी सफल हो गए तो नियुक्ति पत्र के हकदार होंगे।
मेडिकल टेस्ट में सफल आवेदकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र
शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) सीएपीएफ द्वारा अंतिम रूप दिए गए विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे। यदि उम्मीदवार शारीरिक और चिकित्सकीय रूप से फिट नहीं है तो कोई भी इस परीक्षा में अच्छा स्कोर नहीं कर सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को अब अपनी फिटनेस पर ताबड़तोड़ कोशिश करने की जरूरत है।
पीईटी / पीएसटी के लिए यह होंगे शॉर्टलिस्टेड
शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी): सीबीई परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर, उम्मीदवारों को आयोग द्वारा पीईटी / पीएसटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। बता दें, आप ssc.nic.in से व यहां प्रोवाइड कराए जाने वाल डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट देख पाएंगे।
सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए देखें कटऑफ
वर्ष 2019 में सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 80.00602 कटऑफ गया था। इस भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकता है।
ओबीसी वर्ग के लिए कटऑफ
वर्ष 2019 में अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 78.6228 कटऑफ गया था। बता दें, कटऑफ कई फैक्टर पर निर्धारित होता है। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होती है। परीक्षा परिणाम जारी होते ही यहां डायरक्ट लिंक दिया जाएगा।
एसटी वर्ग की महिलाओं के लिए यह था कटऑफ
वर्ष 2019 में एसटी वर्ग की महिलाओं के लिए 73.13578 कटऑफ गया था। बता दें, कटऑफ कई फैक्टर पर निर्धारित होता है। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होती है। परीक्षा का रिजल्ट ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा।
एससी वर्ग के लिए इतना गया था कटऑफ
वर्ष 2019 में एससी वर्ग की महिलाओं के लिए 72.02856 कटऑफ गया था। बता दें, कटऑफ कई फैक्टर पर निर्धारित होता है। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होती है। परीक्षा का रिजल्ट ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा।
पूछे गए थे यह विषय
एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जल्द आने वाले हैं। इस परीक्षा में सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता, प्रारंभिक गणित, और अंग्रेजी या हिंदी विषय से सवाल पूछे गए थे। उम्मीदवार ssc.nic.in से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
एसएससी जीडी लास्ट आधिकारिक अपडेट
विभाग ने एसएससी जीडी पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की है यह परीक्षाएं 16 नवंबर,2021 से शुरू होकर 15 दिसंबर, 2021 तक समाप्त हो गई, जिसके बाद आंसर की जारी की गई लेकिन अभी तक आगे का प्रोसेस नहीं बढ़ा है।
मध्यम स्तर का था पेपर
इस परीक्षा में 100 प्रश्न थे और प्रत्येक सावल एक नंबर का था, उम्मीदवारों ने बताया पेपर ठीक था मध्यम स्तर का था, न बहुत सरल न बहुत कठिन था। अब उम्मीदवारों को फाइनल आंसर की व रिजल्ट का इंतजार है, जो कि कभी भी जारी हो सकता है।
एसएससी जीडी परिणाम जल्द
चूंकि परीक्षा प्रक्रिया समाप्त हो गई है और कर्मचारी चयन आयोग अब इस परीक्षा के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम की तैयारी कर रहा है। इन सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद चयन आयोग द्वारा अपने आधिकारिक पोर्टल पर एसएससी जीडी परिणाम घोषित किया जाएगा।

