LIVE

RRB NTPC Result 2021: सीबीटी 1 के परिणाम हुए घोषित, जानें सीबीटी 2 के कब होंगे एग्‍जाम

RRB NTPC Result 2021: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्‍ट का इंतजार लंबे समय से अभ्‍यर्थियों को था। भारतीय रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की ओर से आखिरकार जारी कर दिया गया है। परिणाम आधिकारिक रीजनल वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकता है। RRB NTPC Result 2021 से संबंधित ताजा अपडेट पाने के लिए इस पेज पर बने रहें।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jan 17, 2022, 09:01 IST
Follow on Google News
RRB NTPC Result 2021: सीबीटी 1 के परिणाम हुए घोषित, जानें सीबीटी 2 के कब होंगे एग्‍जाम

RRB NTPC Result 2021: भारतीय रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की तरफ से एनटीपीसी सीबीटी-1  रिजल्ट (RRB NTPC Result 2022) जारी कर दिया गया है। इसमें करीब 1 करोड़ पंजीकृत उम्मीदवार शामिल हुए थे। वे बोर्ड की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों जैसे rrbmumbai.gov.in, आरआरबी पटना परिणाम, आरआरबी कोलकाता परिणाम, आरआरबी चेन्नई परिणाम आदि पर परिणाम की जांच कर सकते हैं। 

RRB NTPC Result 2021 Declared: Check marks and list of selectecd candidates here

स्‍कोर कार्ड से कट ऑफ का अंदाजा लगाया जा सकता है। न्यूनतम कट ऑफ मार्क्‍स हासिल करने वाले उम्‍मीदवार ही अगले चरण यानि सीबीटी 2 के लिए क्‍वालिफाई करेंगे। बता दें सीबीटी 1 परीक्षा सात चरणों में आयोजित की गई थी। जो 31 जुलाई 2021 तक आयोजित की गई थी। ऐसे में रिजल्‍ट को लेकर परीक्षार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिणाम से संबंधित तमाम अपडेट के लिए आप यहां बने रहें। 

RRB NTPC Result 2021 Region wise result | Latest Govt Jobs Notification

JAN 15, 2022 15:07 IST

जानें कब जारी होंगे सीबीटी 2 के एडमिट कार्ड

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार सीबीटी 2 चरण के लिए पात्र हैं। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथियों के अनुसार, सीबीटी 2 परीक्षा 14 और 18 फरवरी, 2022 को आयोजित होने वाली है। आरआरबी  एनटीपीसी सीबीटी 2 प्रवेश पत्र जनवरी 2022 के अंतिम सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं।  

JAN 15, 2022 14:11 IST

ये होगा परीक्षा पैटर्न

पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के पास परीक्षा पूरी करने के लिए 120 मिनट का समय होगा। इसके अलावा विभिन्न स्तरों के पदों के लिए, प्रश्नों का स्तर अलग-अलग होगा। अंकों का सामान्यीकरण किया जाएगा। परीक्षा में माइनेस मार्किंग भी होगी। इसके तहत 1/3 नकारात्मक अंकन होगा। 
 

JAN 15, 2022 13:30 IST

सीबीटी 2 में इन विषयों से संबंधित होंगे सवाल

सीबीटी 1 चरण में चयनित हुए उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा पैटर्न से गुजरना होगा। एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा में गणित, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग और सामान्य जागरूकता से संबंधित प्रश्‍न होंगे। इस परीक्षा को पास करने के बाद अगले चरण में पहुंचने का मौका मिलेगा। 

JAN 15, 2022 12:37 IST

इन रीजन के अभी नहीं आए परिणाम

मालदा क्षेत्र के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम अभी घोषित नहीं किया गया है। इसके अलावा गोरखपुर क्षेत्र का भी परिणाम अभी लंबित है। संभावना है कि इन क्षेत्रों के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे,  क्योंकि एनटीपीसी कट-ऑफ के साथ अन्य क्षेत्रों के परिणाम संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं। 

JAN 15, 2022 11:14 IST

rrb ntpc result 2021 - जानें कैसे होगा चयन

आरआरबी सीबीटी 1 भर्ती परीक्षा के तहत आवेदक का चयन तीन चरणों के तहत कया जाएगा। इसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी 1, सीबीटी 2) और उसके बाद साक्षात्कार शामिल है। शॉर्टलिस्‍ट करने के लिए आवेदक के पहले चरण के सीबीटी के सामान्यीकृत स्कोर का उपयोग दूसरे चरण में उम्मीदवारों की योग्‍यता के आधार पर किया जाएगा। 

JAN 15, 2022 10:55 IST

rrb ntpc 2021 result - ओवरलोडेड है आधिकारिक वेबसाइट

करीब 1 करोड़ आवेदक परिणाम का इंतजार कर रहे थे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अगर रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं, तो जोनल वेबसाइट पर जाएं और रिजल्ट चेक करें। आधिकारिक वेबसाइट ओवरलोड के कारण हैेग चल रही है।

JAN 15, 2022 10:20 IST

rrb ntpc result 2021 - आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 कटऑफ

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) 2021 सीबीटी 1 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। हालांकि अभी सभी जोनो का जारी नहीं हुआ है, लेकिन धीरे धीरे जारी किया जा रहा है। 
 

JAN 15, 2022 09:44 IST

RRB NTPC Result 2021 - आंसर की पर आपत्ति उठाने का दिया था मौका

आरआरबी ने 16 अगस्त को परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की थी। साथ ही इसमें कमी पाए जाने पर आपत्ति उठाने का भी मौका दिया गया था। इसके लिए उम्मीदवारों को 18 से 23 अगस्त, 2021 तक का समय दिया गया था। 
 

JAN 15, 2022 09:44 IST

RRB NTPC Result 2021 - ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। 
- इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। 
- पंजीकरण संख्‍या समेत जरूरी जानकारी सबमिट करें। 
- रिजल्ट आपके सामने होगा। अब इसे डाउनलोड करें और एक कॉपी प्रिंट करके रख लें। 

JAN 15, 2022 09:44 IST

RRB NTPC Result 2021 - फरवरी में होंगे सीबीटी-2 एग्जाम

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 रिजल्‍ट के बाद सीबीटी 2 का आयोजन होगा। इसके लिए बोर्ड ने 14-18 फरवरी 2022 तारीख निर्धारित की है। हालांकि आरआरबी ने यह साफ कर दिया है कि कोविड-19 स्थिति को देखते हुए सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।