RRB NTPC Result 2021: रीजन वाइस जारी किए गए सीबीटी 1 रिजल्ट, जानें कब होगी सीबीटी 2 परीक्षा
RRB NTPC Result 2021: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 रिजल्ट जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार एनटीपीसी सीबीटी1 परिणाम आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। जल्द ही यहां कटऑफ, मेरिट सूची व अन्य जानकारी भी दी जाएगी। 12 तारीख को आए rrb notification के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से अब 35281 पदों को भरा जाएगा।
RRB NTPC Result 2021: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट जारी हो चुका है। जल्द ही आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 कट ऑफ की जानकारी इस ब्लॉग पर मिलेगी। यहां सीबीटी 1 परिणाम के साथ साथ आरआरबी एनटीपीसी फाइनल आंसर की देखने के लिए भी लिंक दिया जा रहा है, लेकिन वेबसाइट हैंग होने के कारण rrb official website नहीं खुल पा रही है।
RRB NTPC Result 2021 Direct Link: Check scorecard here
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 फाइनल आंसर-की से जुड़ी जानकारी आ गई है। इसके अलावा आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 रिजल्ट देखने के लिए जोन वाइज वेबसाइट (rrb ntpc result 2021 zone-wise link) भी दी अब इस ब्लॉग पर उपलब्ध है। यहां सेलेक्टेड लोगों की पीडीएफ, आंसर-की पीडीएफ, कट-ऑफ से जुड़े अपडेट्स देखें जा सकते हैं।
RRB NTPC Result 2021: Check Region wise list of selected candidates
बता दें, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 आंसर की अगस्त, 2021 में जारी हुई थी, लेकिन आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 फाइनल आंसर-की जारी नहीं की गई थी, जो कि जारी होने के बाद आप इस ब्लॉग में देख सकेंगे।
मौजूदा हालात देख लेंगे निर्णय
आरआरबी एनटीपीसी द्वितीय चरण की परीक्षा अधिसूचना के अनुसार 14 से 18 फरवरी, 2022 तक आयोजित की जानी है। हालांकि, यह मौजूदा परिस्थितियों और सरकार द्वारा COVID-19 महामारी के मद्देनजर जारी दिशानिर्देशों के अधीन होगा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले आपने जिस रीजन के लिए अप्लाई किया था, उस रीजन की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट पर दिखा रहे RRB NTPC Result पर क्लिक करें।
नया पेज खुलने के बाद मांगी गई सभी जानकारी सही भरें और सबमिट करें।
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा। इसका पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट निकालर कर सुरक्षित रखें।
फरवरी में होंगे सीबीटी 2 एग्जाम
आरआरबी परीक्षा में 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। रेलवे बोर्ड की ओर से हाल ही में सीबीटी 1 का रिजल्ट जारी किया गया जिसे अलग अलग रीजन के हिसाब से चेक कर सकते हैं। CBT 1 में क्वालिफाई होने वाले उम्मीदवार ही आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे। CBT 2 का आयोजन फरवरी 2022 में आयोजित किया जाएगा।
ऐसा होगा सीबीटी-2 का पेपर (RRB NTPC CBT-2 Exam Pattern)
सीबीटी 2 चरण के लिए चुने गए उम्मीदवारों को विस्तृत आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा पैटर्न से गुजरना होगा। एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा पैटर्न यहां देखें।
|
सेक्शन |
सवालों की संख्या |
कुल अंक |
समय |
|
गणित |
35 |
35 |
90 मिनट |
|
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग |
35 |
35 |
|
|
जनरल अवेयरनेस |
50 |
50 |
|
|
कुल |
120 |
120 |
RRB NTPC CBT-1 स्कोरकार्ड का पासवर्ड
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का पासवर्ड उम्मीदवार की जन्म तिथि है। जन्म तिथि के साथ, आरआरबी एनटीपीसी रोल नंबर दर्ज करना महत्वपूर्ण है। उम्मीदवार एनटीपीसी कट-ऑफ के साथ आरआरबी एनटीपीसी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध हैं।
RRB NTPC Recruitment: बढ़ाई गई वैकेंसी
आरआरबी द्वारा जारी लेटेस्ट अधिसूचना (नोटिफिकेशन) में आरआरबी एनटीपीसी पदों के लिए रिक्तियों को बढ़ा दिया गया है। एनटीपीसी पदों के लिए अब कुल रिक्तियों की संख्या 35,281 है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में रिक्तियों की कुल संख्या की जांच कर सकते हैं।
|
S. No. |
पोस्ट का नाम |
सातवें वेतन आयोग का लेवल |
शुरुआती वेतन (रुपये) |
मेडिकल स्टैंडर्ड |
कुल वैकेंसी (सभी आरआरबी में) |
|
1 |
Junior Clerk cum Typist |
2 |
19900 |
C-2 |
4300 |
|
2 |
Accounts Clerk cum Typist |
2 |
19900 |
C-2 |
760 |
|
3 |
Junior Time Keeper |
2 |
19900 |
C-2 |
11 |
|
4 |
Trains Clerk |
2 |
19900 |
A-3 |
592 |
|
5 |
Commercial cum Ticket Clerk |
3 |
21700 |
B-2 |
4940 |
|
कुल रिक्तियां |
10603 |
||||
RRB NTPC में निगेटिव मार्किंग भी होती है लागू
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू होती है। सीबीटी 1 और सीबीटी 2 दोनों स्टेज के लिए उम्मीदवार की ओर से की गई हर गलत प्रतिक्रिया के लिए एक तिहाई अंक काटे जाते हैं। स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।
RRB NTPC CBT-1 Result: भोपाल रीजन एनटीपीसी कटऑफ डायरेक्ट लिंक
भोपाल क्षेत्र के लिए स्तर-वार आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम के साथ, आरआरबी ने उसी के लिए एनटीपीसी कटऑफ जारी किया है। उम्मीदवार यहां स्तर-वार एनटीपीसी कटऑफ डाउनलोड कर सकते हैं। RRB Bhopal cut off Direct link
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट: इलाहाबाद कटऑफ
आरआरबी एनटीपीसी इलाहाबाद के लिए कटऑफ अब उपलब्ध है। उम्मीदवार सीबीटी-1 परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम अंकों की जांच के लिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इलाहाबाद के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ डाउनलोड करने के लिए इसे Click here चेक करें। इलाहाबाद क्षेत्र के लिए स्तर-5 के लिए आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 यहां से डाउनलोड Click here कर सकते हैं। शेष परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB NTPC रजिस्ट्रेशन नंबर भूल जाने पर क्या करें?
कई उम्मीदवार इस तरह के प्रश्नों के साथ खोज कर रहे हैं कि वह आरआरबी एनटीपीसी की पंजीकरण संख्या भूल गए? यह उनके rrb.gov.in एनटीपीसी परिणाम 2021 की जांच करने के लिए आवश्यक है।
- रजिस्ट्रेशन नंबर के दौरान सभी उम्मीदवार उनके पंजीकृत ईमेल पर उनके आरआरबी एनटीपीसी रजिस्ट्रेशन नंबर और उनके मोबाइल पर एक एसएमएस के रूप में भेजा गया था।
- आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट के लिए अपना पंजीकरण नंबर (रजिस्ट्रेशन नंबर) प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपने ईमेल और एसएमएस की जांच करनी चाहिए।
RRB NTPC परीक्षा का दूसरा चरण (CBT-2)
आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर ऐसे देखें रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाइए।
- दिए गए 'RRB NTPC 2021 परिणाम (RRC-CEN-01/2019)' के लिंक को क्लिक कीजिए।
- वैध रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सब्मिट करें।
- आरआरबी एनटीपीसी 2021 परिणाम पीडीएफ फाइल के रूप में स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 का स्कोर कार्ड सह परिणाम डाउनलोड कीजिए।
RRB Result: 1 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा
आरआरबी एनटीपीसी 2021 के परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने वैध आरआरबी एनटीपीसी लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करने की आवश्यकता है जिसमें पंजीकरण संख्या और पासवर्ड शामिल हैं। आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी 1 परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक पूरे देश में सफलतापूर्वक आयोजित की गई है। लगभग 1,26,30,885 उम्मीदवार थे जिन्होंने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण कराया था।
RRB NTPC रिजल्ट में CBT-2 के लिए चुने उम्मीदवार
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम सीबीटी 2 चरण के लिए अजमेर से 35,488 उम्मीदवारों, अहमदाबाद, सिकंदराबाद और मुंबई क्षेत्रों से क्रमशः 20495, 64693 और 73320 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। सभी आरआरबी साइटों पर ताजा अधिसूचना में उल्लेख किया गया है कि अगले चरणों की तारीखों की घोषणा COVID-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए की जाएगी।
RRB NTPC Result: मुंबई क्षेत्र का रिजल्ट
मुंबई क्षेत्र के लिए आरआरबी एनटीपीसी परिणाम जारी किया गया है। उम्मीदवार आरआरबी मुंबई की आधिकारिक साइट rrbmumbai.gov.in के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं।
अंतिम परिणाम में 35,281 अधिसूचित रिक्तियों की अनूठी सूची
आरआरबी के अधिकारियों का कहना है कि पहले शॉर्टलिस्टिंग रिक्ति का 10गुना किया गया था, हालांकि इस बार यह दूसरे चरण के लिए 20 गुना है। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथियों के अनुसार, सीबीटी 2 परीक्षा 14 और 18 फरवरी, 2022 को आयोजित होने वाली है।
RRB Recruitment: लेवल-2 परीक्षा के लिए 7 लाख से ज्यादा उम्मीदवार
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) स्तर 2 परीक्षा के लिए 35,281 पदों के लिए 7 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है। रिपोर्ट्स में इसकी जानकारियां निकल कर सामने आई हैं।
सीबीटी 2 में करेंगे क्वालिफाई
रेलवे भर्ती बोर्ड, एनटीपीसी ने पहले शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते का विवरण जमा करने को लिंक सक्रिय किए गए थे। एग्जाम 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक सात चरणों में आयोजित किए गए। सीबीटी 1 में चयनित होने वाले आवेदक सीबीटी 2 में शामिल होंगे।
कई चरण में हुई थी परीक्षा
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 के बीच आयोजित की गई थी। आरआरबी ने 16 अगस्त को परीक्षा की उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और उम्मीदवार की प्रतिक्रिया पत्रक जारी किया था। उम्मीदवारों को 18 से 23 अगस्त, 2021 के बीच किसी भी प्रतिक्रिया के खिलाफ आपत्ति उठाने का अवसर भी प्रदान किया गया था।
सभी लिंक किए गए एक्टिव
रेलवे भर्ती बोर्ड ने 14 और 15 जनवरी, 2022 को लगभग सभी क्षेत्रों के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2021 परिणाम घोषित किया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे सभी क्षेत्रों के लिए सीबीटी 1 के लिए अपना आरआरबी एनटीपीसी 2021 परिणाम अपनी संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों पर डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो सभी संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर सक्रिय हैं।
कोरोना को देखते हुए लिया जाएगा निर्णय
आरआरबी एनटीपीसी द्वितीय चरण की परीक्षा तिथि के संबंध में जारी धिसूचना के अनुसार सीबीटी 2 परीक्षा 14 से 18 फरवरी, 2022 तक आयोजित की जाएंगी। हालांकि, यह मौजूदा परिस्थितियों और सरकार द्वारा COVID-19 महामारी को देखते हुए जारी होने वाले दिशानिर्देशों के अधीन होगा।
इन विषयों पर आधारित होंगे सवाल
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा में क्वालिफाई करने के लिए पैटर्न का जानना जरूरी है। यह एग्जाम 90 मिनट का होगा। इसमें जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, गणित और सामान्य जागरूकता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
आंसर की होगी जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी 2021 की फाइनल आंसर की भी जल्द आधिकारिक वेबसाइट - rrbcdg.gov.in पर ऑनलाइन जारी करेगा। उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अंतिम आरआरबी एनटीपीसी 2021 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने में सक्षम होंगे।
रोल नंबर से देख सकते हैं स्कोर कार्ड
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए पासवर्ड के तौर पर उम्मीदवार को अपनी जन्म तिथि भरनी होगी। जन्म तिथि के साथ, आरआरबी एनटीपीसी रोल नंबर दर्ज करना महत्वपूर्ण है। उम्मीदवार एनटीपीसी कट-ऑफ के साथ आरआरबी एनटीपीसी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध हैं।
पदों की संख्या बढ़ाई
आरआरबी द्वारा जारी नवीनतम अधिसूचना में, आरआरबी एनटीपीसी पदों के लिए रिक्तियों को बढ़ा दिया गया है। अब, एनटीपीसी पदों के लिए कुल रिक्तियों की संख्या 35,281 है। अधिक जानकारी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके ली जा सकती है।
कट ऑफ भी किए जा रहें जारी
आरआरबी ने पहले ही अधिकांश क्षेत्रों के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम के अलावा आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ भी जारी कर रहा है। इसे आधिकारिक रीजनल वेबसाइट से चेक किया जा सकता है। इसे अलग अलग लेवल के आधार पर चेक कर सकते हैं।
माइनेस मार्किंग था शामिल
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में नकारात्मक अंकन लागू किया जाता है। सीबीटी 1 और सीबीटी 2 दोनों चरणों के लिए, उम्मीदवार द्वारा की गई प्रत्येक गलत प्रतिक्रिया के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
RRB NTPC Recruitment: बढ़ाई गई थी पदों की संख्या
भूतपूर्व सैनिक के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2019 रिक्तियों को मौजूदा प्रावधानों के अनुसार कुल रिक्तियों के 10% तक संशोधित किया गया था। बोर्ड ने आगे अधिसूचित किया था कि लेवल -5 में गुड्स गार्ड (कैट नंबर 3) का पद पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए उपयुक्त नहीं है। आरआरबी / जम्मू-कश्मीर के लिए अधिसूचित एलडी पद भी जीरो हो जाते हैं।
RRB NTPC Result: 3500 से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती
आरआरबी के इस रिजल्ट से सीनियर टाइम कीपर, कमर्शियल अप्रेंटिस, सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, गुड्स गार्ड, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक असिस्टेंट जैसे 35,208 खाली पदों को अलग अलग ज़ोन के माध्यम से भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
1 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों का इंतजार खत्
कथित तौर पर एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 2019 के लिए आवेदन किया था। परीक्षा दिसंबर 2020 से जुलाई 2021 तक सात चरणों में आयोजित की गई थी। सभी सात चरणों का परिणाम बोर्ड द्वारा घोषित किया जाएगा।
RRB NTPC 2019 Result: मुजफ्फरपुर क्षेत्र की कट ऑफ
एनटीपीसी सीबीटी-1 परिणाम के साथ आरआरबी ने प्रत्येक क्षेत्र के लिए आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ अलग से जारी की है। मुजफ्फरपुर में अनारक्षित (यूआर) के लिए कट-ऑफ 82.33155 है और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 77.22581, अनुसूचित जाति (एससी) 63.74001 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 63.54597 है।
ज्यादा ट्रैफिक के कारण कई RRB Result Websites डाउन
आरआरबी की मुख्य वेबसाइट और कई रीजनल वेबसाइट पर रिजल्ट के बाद भारी ऑनलाइन ट्रैफ़िक के कारण कई क्षेत्रों की आधिकारिक वेबसाइटें वर्तमान में काम नहीं कर रही हैं। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में बैठने के लिए 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे।
RRB NTPC Results: इन 2 रीजन में आरआरबी रिजल्ट का इंतजार
अधिकांश क्षेत्रों ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है, भोपाल और इलाहाबाद जैसे क्षेत्रों ने अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया है। इस बीच, चंडीगढ़ जैसे क्षेत्रों की वेबसाइटें उपलब्ध नहीं हैं।
RRB NTPC CBT 1 Result: गुवाहाटी क्षेत्र का कटऑफ
गुवाहाटी क्षेत्रों में स्टेशन मास्टर के पद के लिए कट-ऑफ।
सामान्य के लिए - 75.53284,
अनुसूचित जाति के लिए - 64.23108,
एसटी के लिए - 57.88686,
ओबीसी और . के लिए - 70.95961
ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए - 62.71698।
14 फरवरी से RRB NTPC CBT-2: शेड्यूल और परीक्षा पैटर्न
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा 14-18 फरवरी से आयोजित होगी। CBT-2 परीक्षा में 120 प्रश्न होंगे, जिनका उत्तर 90 मिनट में देना होगा। पेपर को तीन सेक्शन में विभाजित किया जाएगा - सामान्य जागरूकता (50 प्रश्न), गणित (35 प्रश्न), और सामान्य बुद्धि और तर्क (35 प्रश्न)। निगेटिव मार्किंग होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। प्रश्न ऑब्जेक्टिव प्रकार के होंगे जिसमें बहुविकल्पीय विकल्प होंगे।
RRB रिजल्ट: अजमेर क्षेत्र में 35000 से अधिक उम्मीदवार हुए पास
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड सीबीटी-1 टेस्ट के परिणामों में अजमेर क्षेत्र से कुल 35,488 उम्मीदवारों ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा उत्तीर्ण की है। उम्मीदवार अब फरवरी में CBT-2 एग्जाम के लिए उपस्थित होंगे।
RRB NTPC Result: CBT-2 के लिए सिकंदराबाद क्षेत्र से 64000 से अधिक उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट
जो उम्मीदवार सिकंदराबाद क्षेत्र से आरआरबी एनटीपीसी 2019 सीबीटी -1 में उपस्थित हुए थे, वे अब अपना परिणाम rrbsecunderabad.gov.in पर देख सकते हैं। फरवरी 2022 में होने वाली सीबीटी 2 परीक्षा के लिए कुल 64,693 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
RRB NTPC Result: सीबीटी-1 में किस जोन से पास हुए कितने उम्मीदवार?
आरआरबी गुवाहाटी - 1,193 उम्मीदवार पास
आरआरबी मुंबई - 73, 320 उम्मीदवार उत्तीर्ण
आरआरबी पटना - 20,789 उम्मीदवार उत्तीर्ण
आरआरबी सिकंदराबाद - 64,693 उम्मीदवार योग्य
आरआरबी अहमदाबाद – 20,495 उम्मीदवार उत्तीर्ण
आरआरबी अजमेर - 35, 488 उम्मीदवार योग्य
आरआरबी बैंगलोर – 4,882 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट
आरआरबी भुवनेश्वर – 1,441 उम्मीदवार योग्य
आरआरबी बिलासपुर – 5,624 उम्मीदवार योग्य
आरआरबी चेन्नई – 12,028 उम्मीदवार उत्तीर्ण
आरआरबी सिलीगुड़ी – 1,001 उम्मीदवार उत्तीर्ण
rrb ntpc result 2021 - मुजफ्फरपुर रीजन का रिजल्ट देखें
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सभी क्षेत्रों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) परीक्षा 2019 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार मुजफ्फरपुर रीजन का रिजल्ट देखना चाहते हैं वे rrbmuzaffarpur.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
rrb ntcp cbt 1 result - यह है आधिकारिक वेबसाइट
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम 2021 विभिन्न रेलवे क्षेत्रों के लिए घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट के साथ कटऑफ मार्क्स, स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। rrb official website rrbcdg.gov.in
rrb ntpc 2021 result - अहमदाबाद जोन के देखें परिणाम
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 परिणाम लगातार जारी हो रहे हैं। उम्मीदवार अब मुंबई जोन के बाद अहमदाबाद जोन के परिणाम देख सकेंगे। इस साइट rrbahmedabad.gov.in पर सेलेक्टेड लोगों के रोल नंबर डाले गए हैं।
rrb ntpc cbt1 2021 - मुंबई जोन का रिजल्ट जारी
उम्मीदवारी आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 मुंबई जोन का रिजल्ट rrbmumbai.gov.in से देख पाएंगे। बता दें, शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की भी सूची जारी की गई है। जल्द ही उम्मीदवार कटऑफ की जानकारी भी पा सकेंगे।
RRB NTPC Mumbai Result OUT मुंबई जोन का रिजल्ट जारी
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 रिजल्ट जोन वाइज जारी होते जा रहे हैं। उम्मीदवार अब मुंबई जोन का भी रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए rrbmumbai.gov.in पर जाएंगे
rrb ntpc 2021 result - सिकंदराबाद क्षेत्र का रिजल्ट जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी -1 परिणाम क्षेत्रवार जारी किया है। अब उम्मीदवार सिकंदराबाद क्षेत्र के लिए कटऑफ मार्क्स, मेरिट लिस्ट और शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
rrb ntpc result 2021 - आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 2021 परिणाम
चरण 1: आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, 'परिणाम' टैब पर क्लिक करें।
चरण 3: अब, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम 2021 के लिए निर्दिष्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: नया पेज खुल जाएगा
चरण 5: क्रेडिंशियल डालें
rrb ntpc 2021 result - इतने हजार पदों पर होगी भर्ती
उम्मीदवारों की सूची के अलावा, आरआरबी ने शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ भी जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बत्तीस हजार से अधिक रिक्तियों को भरा जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए www.timesnowhindi.com/education पर जाएंगे
rrb ntpc result 2021 - अजमेर रीजन के रिजल्ट जारी
इस साइट http://www.rrbajmer.gov.in/Default.aspx से चेक करें आरआरबी अजमेर रीजन के रिजल्ट
आरआरबी ने 14 जनवरी को किए थे जारी
आधिकारिक वेबसाइट चल रही है हैंग
लेकिन जोनल वेबसाइट से चेक किया जा सकता है परिणाम
धीरे धीरे जारी हो रहे हैं रिजल्ट
उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि परिणाम स्तर के अनुसार जारी किया जा रहा है। सूचियां यहां अपलोड की जा रही हैं और इनकी जांच की जा सकती है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की कुल संख्या की गणना बाद में की जाएगी। कहां कहां के रिजल्ट जारी हुए हैं इसके लिए लिंक पर जाएं timesnowhindi.com/education
rrb ntpc result 2021 - उम्मीदवारों की सूची जारी
railway रिक्रूटमेंट बोर्ड नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी, RRB NTPC रिजल्ट 2021 की घोषणा कर दी गई है। भारतीय रेलवे के भर्ती बोर्ड ने दिसंबर 2020 से दिसंबर 2021 तक विभिन्न महीनों में आयोजित पहली सीबीटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
इस रीजन का भी रिजल्ट हुआ जारी
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 परिणाम रीजन वाइस जारी किया जा रहा है। अब मुजफ्फरपुर क्षेत्र के लिए भी यह उपलब्ध है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rrbmuzaffarpur.gov.in पर देख सकते हैं। मेरिट लिस्ट में कुल 301 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
अलग से जारी हुआ कट ऑफ
एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम के साथ, आरआरबी ने प्रत्येक क्षेत्र के लिए कट ऑफ अलग से जारी किया है। मुजफ्फरपुर में, अनारक्षित (यूआर) के लिए कट-ऑफ 82.33155 है, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 77.22581, अनुसूचित जाति (एससी) 63.74001 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) 63.54597 है।
इन पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी एनटीपसी सीबीटी 1 रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। इसे रीजन के अनुसार देखा जा सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सीनियर टाइम कीपर, कमर्शियल अप्रेंटिस, स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक असिस्टेंट, सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, गुड्स गार्ड, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 35,208 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
rrb ntpc cbt 1 result: रिजल्ट घोषित, जानें क्या होगा इसके बाद
हाल ही में चेन्नई और मुजफ्फरपुर रीजन के आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के परिणाम जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने सीबीटी 1 की परीक्षा क्वालीफाई की है उन्हें अब सीबीटी 2 की परीक्षा देनी होगी। सीबीटी 2 में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनका उत्तर देने के लिए उम्मीदवारों के पास 90 मिनट का समय होगा।
rrb ntpc cbt 1 result: आधिकारिक वेबसाइट में आ रही दिक्कत
हाल ही में आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के रिजल्ट चेन्नई और मुजफ्फरपुर रीजन के लिए जारी किए गए हैं। हैवी ट्रैफिक के चलते बहुत सारे रीजंस के आधिकारिक वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।
rrb ntpc cbt 1 result: चेन्नई रीजन के परिणाम घोषित
हाल ही में अभी एनटीपीसी सीबीटी 1 के रिजल्ट घोषित हुए हैं। मुजफ्फरपुर रीजन के साथ चेन्नई रीजन के रिजल्ट भी सामने आ गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
rrb ntpc result 2021- मुजफ्फरपुर रीजन के लिए जारी हुआ रिजल्ट
हाल ही में आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का रिजल्ट मुजफ्फरपुर रीजन के लिए जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
rrb ntpc result 2021 - rrbald.gov.in पर चेक करें रिजल्ट
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 परिणाम मुजफ्फरपुर क्षेत्र के लिए जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rrbmuzaffarpur.gov.in पर देख सकते हैं। मेरिट लिस्ट में कुल 301 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
rrb ntpc result 2021 - एनटीपीसी सीबीटी1 परिणाम 2021 की हुई घोषणा
रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी सीबीटी1 परिणाम 2021 की घोषणा कर दी है। भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड ने दिसंबर 2020 से जुलाई 2021 तक विभिन्न चरणों में सीबीटी1 परीक्षा का आयोजन किया था, जिसके रिजल्ट अभी कुछ देर पहले जारी किए गए हैं।
rrb ntpc result 2021 - एक दिन पहले रिजल्ट जारी
सीबीटी 1 परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2021 का परिणाम 15 जनवरी की जगह 14 जनवरी को घोषित कर दिया गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए दूसरा चरण सीबीटी 14 से 18 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। आरआरबी ने 28 दिसंबर से आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के सभी चरणों का सफलतापूर्वक आयोजन किया था। 2020 से 31 जुलाई 2021 तक।
rrb ntpc result 2021 - rrbcdg.gov.in से देख सकेंगे रिजल्ट
उम्मीदवार rrb official website rrbcdg.gov.in से देख सकेंगे रिजल्ट। क्रेडिंशियल रखें साथ, गुड्स गार्ड, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क जैसे पदों पर होगी भर्ती
rrb ntpc cbt result - इस दिन हुई थी एनटीपीसी सीबीटी1 परीक्षा
आरआरबी ने 28 दिसंबर से 2020 से 31 जुलाई 2021 तक आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के सभी चरणों का सफलतापूर्वक आयोजन किया था।
rrb ntpc result 2021 आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 अपडेट
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 आज, 15 जनवरी, 2022 को जारी किया गया है। अब तक, मुजफ्फरपुर क्षेत्र जारी किया गया है और 300 से अधिक उम्मीदवारों को rrbmuzaffarpur.gov.in पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। सीईएन 01/2019 के लिए क्षेत्रवार आरआरबी एनटीपीसी परिणाम यहां देखें।
rrb ntpc result 2021 - जारी हुए एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट (RRB NTPC CBT 1 result) जारी कर दिया है। उम्मीदवार rrb official website rrbcdg.gov.in से चेक करें परिणाम।
RRB NTPC Result 2021: एनटीपीसी 2021 परिणाम का समय
सीबीटी 1 परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2021 का परिणाम 15 जनवरी को दोपहर के बाद कभी भी घोषित किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए दूसरा चरण यानी सीबीटी2 का आयोजन 14 से 18 फरवरी तक किया जाएगा।
RRB NTPC Result 2021: इन पदों पर मिलेगा मौका
गुड्स गार्ड, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क जैसे पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार rrbcdg.gov.in से अधिक जानकारी चेक कर सकेंगे।
RRB NTPC Result 2021: रिक्तियों को किया गया संशोधित
आरआरबी एनटीपीसी 2021 रिक्तियों को संशोधित किया गया है। रिक्तियों को 35,208 से बढ़ाकर 35,281 कर दिया गया है। भूतपूर्व सैनिकों के लिए रिक्तियों को संशोधित कर कुल रिक्तियों का 10 प्रतिशत कर दिया गया है।


