Sarkari Naukri: यूकेपीएससी का आया नया अपडेट, जारी हुए इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र
अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो इन दिनों युवाओं के लिए बेहतर मौका है। दरअसल तमाम राज्यों के कर्मचारी चयन आयोग बंपर भर्तियां निकाल रहें हैं। इसमें 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए बेहतर विकल्प है। हाल ही में आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का भी रिजल्ट जारी किया गया है। यहां आपको सरकारी नौकरी के अलावा rrb result 2021 परीक्षा से जुड़ी अपडेट भी मिलेगी।
इस समय rrb ntpc result 2021 declared, SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021-22, यूपीएससी सिविल सर्विसेज, आरआरबी एनटीपीसी फाइनल आंसर-की, एनटीपीसी सीबीटी1 रिजल्ट, पीडीएफ, कटऑफ, नीट यूजी पीजी कांउसलिंग अपडेट, यूपीटेट एडमिट समेत तमाम भर्ती परीक्षा ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे में इन परीक्षाओं से संबंधित ताजा अपडेट पाने के लिए आपको इस पेज पर बने रहना होगा
Sarkari Naukri 2022 LIVE: Check all Latest Government Jobs Notification here
सरकारी नौकरियों के अलावा एजुकेशन सेक्टर की बड़ी खबरें जैसे सीबीएसई क्लास 10 व 12वीं के रिजल्ट आदि के बारे में भी आपको जानकारी मिलेगी। सरकारी नौकरी के लिए कैसे आवेदन करना है, कितनी वैकेंसी है और क्या योग्यता चाहिए, इस बारे में सारी डिटेल्स मुहैया कराई जाएंगी। तो क्या हैं आज के ताजा अपडेट आइए जानते हैं।
sarkari results live - आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर जारी
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने 2022-23 के लिए अपना वार्षिक आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो क्लर्क, पीओ, आरआरबी सहित आईबीपीएस के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं का हिस्सा हैं, वे आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर 2022-23 के साथ विवरण प्रारंभिक / मुख्य कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं। आप आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर 2022-23 को बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) की आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
sarkari results live - प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने अतिरिक्त निजी सचिव पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्हें अतिरिक्त निजी सचिव पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होना है, वे अपना प्रारंभिक प्रवेश पत्र यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट-ukpsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
sarkari naukri live - पॉलिटेक्निक परीक्षा स्थगित
odd semester के लिए उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक परीक्षा को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। यूपी सचिव तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा, आलोक कुमार ने हाल ही में कहा कि परीक्षाएं फिलहाल स्थगित की जा रही हैं। यूपी पॉलिटेक्निक नया सेमेस्टर 22 जनवरी, 2022 से ऑनलाइन शुरू होगा। परीक्षा स्थगित करने का निर्णय बढ़ते COVID-19 मामले को देखते हुए लिया गया है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा मार्च में आयोजित की जाएगी, लेकिन कोई आधिकारिक बयान नहीं है। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in चेक करते रहना चाहिए।
sarkari results - IIT JAM 2022 एडमिट कार्ड
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, परास्नातक के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा या IIT JAM 2022 एडमिट कार्ड आज, 16 जनवरी, 2022 को IIT रुड़की द्वारा जारी किया गया है। परीक्षा हॉल टिकट का सही रिलीज समय ज्ञात नहीं है, लेकिन इसे अभी डाउनलोड करने की अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। उम्मीदवार इसे अभी - jam.iitr.ac.in पर डाउनलोड कर सकते हैं।
sarkari naukri jobs - आंगनबाडी केंद्रों को फिर से किया गया बंद
उत्तराखंड के स्कूल, आंगनबाडी केंद्रों को फिर से बंद कर दिया गया है, लेकिन इस बार सिर्फ एक हफ्ते के लिए। ये शैक्षणिक संस्थान 12वीं कक्षा तक के सभी छात्रों के लिए 22 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए आज इस बंद की घोषणा की है।
CTET 2021 re-exam: दोबारा होगी सीटेट परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई उन उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, सीटीईटी 2021 पुन: परीक्षा का पेपर 1 आयोजित करेगा, जो 16 दिसंबर, 2021 (पहली पाली) को आज दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक परीक्षा नहीं दे सके। कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। पुन: परीक्षा के लिए सीटीईटी 2021 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं।
sarkari results live - 11 फरवरी तक आवेदन में सुधार का मौका
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) एमपीपीएससी राज्य वन सेवा परीक्षा आवेदन सुधार प्रक्रिया शुरू कर चुका है। जिन उम्मीदवारों ने एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपने पहले से भरे हुए आवेदन पत्र - mppsc.mp.gov.in पर देख सकते हैं। एमपीपीएससी 11 फरवरी, 2022 को आवेदन पत्र सुधार विंडो को बंद कर देगा।
बिहार पुलिस में नौकरी का मौका
बिहार सरकार में कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने की कल आखिरी तारीख है। जो आवेदक अभी तक अप्लाई नहीं कर सकते हैं वे CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके जरिए 365 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
ITI इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती
UPSSSC ने ITI इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत कुल 2504 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 18 फरवरी 2022 है। आवेदन प्रक्रिया 18 जनवरी 2022 से शुरू होगी।
ईएसआईसी ने निकाली भर्ती
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, अलवर, राजस्थान ने मेडिकल टीचिंग फैकल्टी सहित कई पदों पर भर्ती निकाली है। यह कॉन्ट्रैक्ट आधारित होंगे। उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से होगा। ऐसे में इच्छुक आवेदक 21 जनवरी को होने वाले इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इसी दिन डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन सुबह नौ बजे से होगा। आवेदक को इस पते पर, एकेडमिक ब्लॉक, ईएसआईसी एमसीएच, अलवर, राजस्थान- 301030 में पहुंचना होगा। अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.esic.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
सर्विसमैन के लिए जॉब
हिमाचल प्रदेश एक्स सर्विसमैन कॉर्पोरेशन ने सर्विसमैन के लिए भर्ती निकाली है। इसके तहत 98 गार्ड्स की भर्ती की जानी है। नियुक्ति हिमाचल प्रदेश में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के विभिन्न ब्रांच में होगी। इसके लिए आठवीं पास आवेदक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के लिए अपनी डिटेल्स इस पते पर, एचपी एक्स सर्विसमैन, कॉर्पोरेशन, सैनिक भवन, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश को भेजना होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 31 जनवरी है।
UP Police Recruitment: यूपी पुलिस की भर्ती के लिए योग्यता
नीचे बताई उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से कर्मशाला कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए या फिर उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा नीचे बताए पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित है।
नवोदय विद्यालय समिति ने निकाली भर्तियां
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर 10 फरवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
UP Police Recruitment 2022: यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
नीचे बताई यूपी पुलिस के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर 20 जनवरी से 28 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
UP Police Recruitment 2022: यूपी पुलिस में निकली वैकेंसी का विवरण
उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 120 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवार वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21,700 रुपए से 69,100 रुपये प्रति महीने तक का वेतन पा सकेंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस में कर्मशाला कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से 10वीं परीक्षा पास होना जरूरी है।
यूपी पुलिस में निकली भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से यूपी पुलिस रेडियो कैडर में वर्कशॉप स्टाफ पदों पर भर्ती का एक नया नोटिफिकेशन जारी हुआ है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर 20 जनवरी 2022 से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Job: UPRVUNL Recruitment की आवेदन प्रक्रिया
UPRVUNL के लिए जूनियर इंजीनियर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 के अंतर्गत 44,900 रुपये प्रति महीने का प्रारंभिक वेतन मिलेगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर 28 जनवरी से 27 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें।
UPRVUNL भर्तियों का वैकेंसी विवरण
UPRVUNL भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 134 खाली पदों पर भर्ती होगी। इसमें जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 29 पद, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स / कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंट) के 16 पद, जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 33 पद, जूनियर इंजीनियर (कंप्यूटर साइंस) के 4 पद, असिस्टेंट अकाउंटेंट के 21 पद, केमिस्ट ग्रेड-II के 14 पद और लैब असिस्टेंट के 17 पद शामिल किए गए हैं।
Sarkari Job UPRVUNL Recruitment: यूपी बिजली निगम भर्ती 2022
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ओर से जूनियर इंजीनियर सहित अलग-अलग पदों पर भर्ती का एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर 28 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन करें। इन पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2022 निर्धारित है।
Sarkari Naukri Update: BPSC भर्ती की आवेदन प्रक्रिया
बिहार लोक सेवा आयोग की इन भर्तियों के लिए उम्मीदवार चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 17 जनवरी 2022 से 10 फरवरी 2022 के बीच ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। बिहार राज्य के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति उम्मीदवार को 200 रुपए फीस देनी होगी।
BPSC भर्तियों को लेकर जरूरी योग्यता
बिहार भर्तियों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से केमिस्ट्री / एनवायरमेंटल साइंस में बीएससी डिग्री या फिर केमिस्ट्री / सिविल / एनवायरमेंटल साइंस / पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग /आर्किटेक्चर में बीटेक डिग्री होनी चाहिए। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 साल और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है।
Sarkari Naukri Result: BPSC भर्तियां रिक्ति विवरण
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट पब्लिक सैनिटरी एंड वेस्ट मैनेजमेंट ऑफिसर के कुल 286 खाली पदों पर भर्ती होगी। ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के 28 पद, अनारक्षित वर्ग के 115 पद, ईबीसी कैटेगरी के 51 पद, ओबीसी कैटेगरी के 34 पद, बीसी (महिला) श्रेणी के 9 पद, एससी कैटेगरी के 46 पद और एसटी कैटेगरी के 3 पदों को शामिल किया गया है।
Sarkari Jobs: BPSC 2022 भर्तियां
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन असिस्टेंट पब्लिक सैनिटरी एंड वेस्ट मैनेजमेंट अफसर पदों पर भर्ती को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 17 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 फरवरी 2022 निर्धारित है।
Sarkari Jobs: UPSSSC भर्ती को लेकर रिक्ति विवरण
यूपीएसएसएससी प्रक्रिया के माध्यम से आईटीआई इंस्ट्रक्टर के कुल 2504 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपए से 1,12,400 रुपए प्रति महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
Sarkari Naukri UPSSSC Recruitment: साल 2022 में निकली ये भर्ती
उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन कमिशन (UPSSSC) की ओर से आईटीआई इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 18 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन करें। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 8 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।
सेना में नौकरी का मौका
भारतीय सेना द्वारा नासिक स्थित विभिन्न केंद्रों में ग्रुप सी के भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। भर्ती विज्ञापन के अनुसार एलडीसी, एमटीएस, रेंज लस्कर, कारपेंटर, कुक, बार्बर, वाशरमैन और अन्य पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके जरिए 107 पदों को भरा जाएगा। आवेदनकर्ता 22 जनवरी 2022 तक इस पते पर – ‘द कमांडेंटे, हेडक्वार्टर आर्टिलरी सेंटर, नासिक रोड कैंप, महाराष्ट्र, पिन – 422102 आवेदन भेज सकते हैं। इसके लिए 10वीं एवं 12वीं पास वाले आवेदन कर सकते हैं।
एनआईए ने निकाली भर्ती
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआइए) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), लोवल डिविजन क्लर्क (एलडीसी), लाइब्रेरी असिस्टेंट, जूनियर मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट, जूनियर स्टेनोग्राफर (हिंदी) और पंचकर्म वैद्य के कुल 18 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। आवेदन के लिए अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट, nia.nic.in से ले सकते हैं।
NVS ने जारी की अधिसूचना
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने 1200 से अधिक नॉन-टीचिंग पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। सूचना के अनुसार जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, मेस हेल्पर और अन्य पदों की कुल 1925 रिक्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट, navodaya.gov.in पर जारी की गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2022 है।
वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन
टाटा मेमोरियल सेंटर ने टेक्नीशियन माइक्रोबायोलॉजी, नर्स और फार्मासिस्ट पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 से 19 जनवरी 2022 को होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। आवेदकों को 12वीं पास के अलावा सर्टिफिकेट कोर्स या संबंधित विषय के लिए डिप्लोमा होना चाहिए।
हेड कांस्टेबल के लिए भर्ती
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने हेड कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रकिया के जरिए 249 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cisf.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2022 है।
UPSC ने मंगाए आवेदन
यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) ने जूनियर माइनिंग जियोलॉजिस्ट, असिस्टेंट एडिटर और विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 78 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
बीएसएफ में नौकरी का मौका
सीमा सुरक्षा बल, बीएसएफ कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) (पुरुष और महिला) पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इस अभियान के तहत 2788 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक एवं योग्य आवेदक आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर बीएसएफ सीटी आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 28 फरवरी 2022 है।
असिस्टेंट इंजीनियर की निकली जॉब
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए भर्ती निकाली है। इसके लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर 31 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मल्टी स्किल्ड वर्कर्स के लिए मौका
बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने अपने विंग जनरल सर्विस इंजीनियर फोर्स में मल्टी स्किल्ड वर्कर (पेंटर, मेस वेटर ), व्हीकल मैकेनिक और ड्राइवर मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इसके तहत 354 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी 2022 है। अधिक जानकारी के लिए बीआरओ की अधिकारिक वेबसाइट http://www.bro.gov.in/ पर विजिट करें।
ICAR ने मांगे आवेदन
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-IARI) ने तकनीशियन के पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इस प्रक्रिया के तहत कुल 641 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदन करने की लास्ट डेट 20 जनवरी 2022 है।
फैकल्टी के पदों पर भर्ती
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) ने फैकल्टी पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसके जरिए 23 खाली पदों को भरा जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2022 है। आवेदन करने के लिए TISS की वेबसाइट tiss.edu पर विजिट कर सकते हैं।
BARC ने निकाली भर्ती
भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) हॉस्पिटल, अणुशक्तिनगर, मुंबई में पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। इसमें इंटरव्यू के जरिए चयन होगा। विज्ञापन के अनुसार मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू 20 जनवरी 2022 को सुबह साढ़े 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। इसके जरिए करीब 10 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://barc.gov.in/ पर विजिट करें।
गुजरात स्टाफ नर्स, डिप्टी अकाउंटेंट के पदों पर भर्तियां
गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (जीपीएसएसबी) की ओर से कुल 373 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। उम्मीदवार स्टाफ नर्स, डिविजनल अकाउंटेंट, विस्तार अधिकारी (कृषि) और डिप्टी अकाउंटेंट पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें और इसके लिए उनके पास 27 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन एप्लिकेशन का समय है।
Sarkari Job Update 2022: गुजरात में सरकारी नौकरियां
गुजरात में पंचायत सेवा चयन बोर्ड (जीपीएसएसबी) ने स्टाफ नर्स, डिविजनल अकाउंटेंट, विस्तार अधिकारी (कृषि) और डिप्टी अकाउंटेंट जैसे पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी हैं। उम्मीदवार आवेदन 27 जनवरी, 2022 तक कर सकते हैं। भर्ती विवरण को देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाएं। भर्ती प्रक्रिया के तहत स्टाफ नर्स के 153 पदों पर, डिविजनल अकाउंटेंट के 14 पदों पर, विस्तार अधिकारी (कृषि) के 15 पदों पर और डिप्टी अकाउंटेंट के 191 पदों को भरा जाना है।
युवाओं के लिए 40 पदों पर भर्तियां
ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओपीटीसीएल) की ओर से जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी इलेक्ट्रिकल के कुल 40 पदों पर भर्ती निकाली गई हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट optcl.co.in पर 10 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 32 वर्ष तक निर्धारित है। इन पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) और व्यक्तिगत साक्षात्कार के तहत चयन किया जाएगा।
Sarkari Job Alert 2022: जूनियर मैनेजमेंट के पदों पर भर्ती
ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओपीटीसीएल) की ओर से जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी- इलेक्ट्रिकल (जेएमटी-आर) के कुल 40 पदों की भर्तियां निकाली गई हैं। सभी इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट optcl.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन के लिए 10 फरवरी, 2022 तक का वक्त है।
Sarkari Naukri 2022: UKSSC भर्ती की डिटेल
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की ओर से मत्स्य निरीक्षक के कुल 28 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन करें। पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 42 वर्ष के बीच हो सकती है।
Sarkari Naukri UKSSC Update: उत्तराखंड में निकली सरकारी नौकरी
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की ओर से मत्स्य निरीक्षक के कुल 28 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों पर भर्ती को लेकर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थियों को 5 मार्च, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन का समय मिलने वाला है।
हरियाणा में 185 पदों पर सरकारी नौकरी
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की ओर से हरियाणा क्षेत्र में युवाओं के लिए कुल 185 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार के पास 15 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन का समय है।
महाराष्ट्र लोक सेवा के 547 पदों के लिए करें आवेदन
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की ओर से सहायक लोक अभियोजक, ग्रुप ए के 547 पदों पर भर्तियां निकली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी मानदंड अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट है। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन के लिए 27 जनवरी, 2022 तक का समय है।
महाराष्ट्र में सरकारी नौकरियां
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की ओर से 547 पदों पर भर्ती निकाली गई हैं। उम्मीदवार सहायक लोक अभियोजक, ग्रुप ए के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 27 जनवरी, 2022 तक का समय दिया गया है। कानून की डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के पात्र हैं। उम्मीदवार का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की मदद से होगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती: आंसर की पर आपत्ति जताने का मौका
इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकली वैकेंसी को लेकर उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह उत्तर कुंजी (आंसर की) अंतरिम है। इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवार 16 दिसंबर, 2022 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा लें। इसके बाद अंतिम आंसर की जारी होगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के इन पदों पर होनी है भर्ती
इलाहाबाद हाईकोर्ट की भर्ती के माध्यम से सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ), कंप्यूटर असिस्टेंट (सीए), सहायक निजी सचिव, समीक्षा अधिकारी (आरओ), अंग्रेजी (एपीएस अंग्रेजी), अतिरिक्त निजी सचिव (एपीएस हिंदी), समीक्षा अधिकारी (हिंदी) आदि के पदों पर भर्तियां होनी हैं। एनटीए की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर 2021 से लेकर 7 जनवरी 2022 तक हुआ था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती की आंसर की जारी
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर इस आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग करना होगा।
sarkari results - बिहार लोक सेवा आयोग भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को सहायक लोक स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन अधिकारी की तलाश है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 17 जनवरी 2022 से आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी 2022 को बंद कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को 24 फरवरी 2022 तक एक ऑफलाइन आवेदन जमा करना भी आवश्यक है।
sarkari results - बिना टीकाकरण नहीं मिलेगा स्कूल जाने का मौका
15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को फिर से खुलने पर स्कूलों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों का टीकाकरण कराएं ताकि वे COVID से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।
sarkari results live - सीबीएसई रिजल्ट वेबसाइट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 1 दिसंबर से 22 दिसंबर तक कक्षा 12वीं कक्षा -1 की बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही घोषित होने की संभावना है, हालांकि, बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक परिणाम घोषणा तिथि जारी नहीं की है। एक बार घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट – cbse.gov.in . से देख सकते हैं
sarkari results - सीमा सुरक्षा बल में करियर
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने 15 जनवरी से 21 जनवरी 2022 के रोजगार समाचार पत्र में कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) (पुरुष और महिला) पदों के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित की है। योग्य और इच्छुक पुरुष और महिला उम्मीदवार कर सकते हैं यह रही आधिकारिक वेबसाइट - rectt.bsf.gov.in।
sarkari result live today - भारतीय तटरक्षक क्षेत्र, मुंबई में जॉब
भारतीय तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम), मुंबई के तहत विभिन्न उप-कार्यालयों में सीधी भर्ती द्वारा भारतीय तटरक्षक बल 96 नागरिक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiancoastguard.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
sarkari results - IBPS Clerk Mains एडमिट कार्ड जारी
बैंकिंग और कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2021 को 14 जनवरी, 2022 को आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर मुख्य परीक्षा के लिए जारी किया।
sarkari results live today - एमपीपीएससी भर्ती अपडेट
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) 15 जनवरी से एमपीपीएससी राज्य वन सेवा परीक्षा आवेदन सुधार प्रक्रिया शुरू कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपने पहले से भरे हुए आवेदन पत्र - mppsc.mp.gov.in पर देख सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र तक पहुंचने के लिए अपने एमपीपीएससी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड भरने की आवश्यकता होगी। एमपीपीएससी 11 फरवरी, 2022 को आवेदन पत्र सुधार विंडो को बंद कर देगा।
बिहार पुलिस में नौकरी का मौका
बिहार पुलिस (Bihar Police) के तहत केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) के अंतर्गत निषेध, उत्पाद शुल्क और पंजीकरण विभाग, बिहार सरकार में कांस्टेबल के पदों के लिए भर्ती आयोजित की जा रही है। इच्छुक एवं योग्य आवेदक CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 18 जनवरी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 365 पदों को भरा जाएगा।
शिक्षकों के लिए नौकरी
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक की नौकरी निकाली गई है। इसके जरिए 4,754 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। शिक्षकों के पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Educationrecruitmentboard.com पर जाएं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 जनवरी 2022 है।
UPSRLM ने निकाली भर्ती
उत्तर प्रदेश स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन (UPSRLM) की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1736 पदों पर भर्ती की जानी है। ये भर्ती राज्य स्तर, जिला लेवल, ब्लॉक लेवल पर होगी। ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत 25 जनवरी 2022 से होगी। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2022 है। अधिक जानकारी के लिए इस वेबसाइट https://sams.co.in/ पर विजिट करें।

