LIVE

RRB NTPC Result 2021: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 जल्द होंगे जारी, जानिए कैसे करें चेक

RRB NTPC Result 2021: क्या आप आरआरबी अपडेट्स की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो इस ब्लॉग पर बने रहिए, क्योंकि हमारी टीम आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, जैसे ही अपडेट आता है आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। बता दें, एनटीपीसी सीबीटी 1 के जरिये 35200 से ज्यादा तो ग्रुप डी परीक्षा के जरिये 1 लाख से ज्यादा पद भरे जाने हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Nov 28, 2021, 10:28 IST
Follow on Google News
RRB NTPC Result 2021: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 जल्द होंगे जारी, जानिए कैसे करें चेक
Photo Credit: i-stock

RRB NTPC Result 2021: जल्द ही आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट जारी होने वाला है, इससे पहले फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। हालांकि इस संबंध में प्रोविजनल आंसर की जारी की जा चुकी है, लेकिन अभी फाइनल आंसर की को लेकर अपडेट नहीं आया है। रिजल्ट आने के बाद सीबीटी 2 के लिए तैयारी शुरू हो जाएंगी और सीबीटी 1 में पास उम्मीदवारों को सीबीटी 2 के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

RRB NTPC Result 2021 Live: Check here

यही नहीं आरआरबी की ओर से अभी और अपडेट्स आने भी बाकी हैं। आरआरबी जल्द ही ग्रुप डी परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि घोषित करने वाला है। बता दें, ग्रुप डी परीक्षा के माध्यम से 1 लाख से ज्यादा सीटें भरी जाएंगी। इस महाभर्ती के लिए सवा करोड़ के आस पास आवेदन आए हैं।

आरआरबी भर्ती से जुड़े अन्य अपडेट्स जानने के​ लिए यहां क्लिक कर सकत हैं। RRB Updates

NOV 28, 2021 09:26 IST

RRB Group D Exam: कब होगी परीक्षा

कई लोगों ने ग्रुप डी की भर्ती की चिंता जाहिर की है और माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, ट्विटर के जरिए रेलवे से इस संबंध में जवाब भी मांग रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि भर्ती परीक्षा कब होगी। खबरों की मानें तो रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्‍द ही RRB Group D 2021 भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पूरा कार्यक्रम जारी कर सकता है। परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर संदेश भेजकर इस संबंध में जानकारी दी जाएगी।

NOV 28, 2021 08:02 IST

RRB Group D Exam: ब्रेसब्री से कर रहे हैं उम्मीदवार इंतजार

परीक्षा के संबंध में हर सूचना को रेलवे भर्ती बोर्ड या आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से दिया जाता है। इन वेबसाइटों पर उपलब्ध अंतिम अपडेट 16 अक्टूबर, 2020 की है, जहां उम्मीदवारों को एक परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी या ईसीए की एक निविदा नोटिस के बारे में सूचित किया गया है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती फरवरी 2019 में रेलवे द्वारा घोषित दो नौकरियों में से एक है। दूसरी भर्ती गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) पदों या आरआरबी एनटीपीसी पदों के चयन के लिए है। आरआरबी एनटीपीसी पद के लिए परीक्षा दिसंबर 2020 से जुलाई 2020 तक आयोजित की गई थी।

NOV 28, 2021 07:26 IST

नोट कर लें रीजनल वेबसाइट्स की पूरी लिस्ट

चरण 1 ऑफलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक आयोजित की गई थी। रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।

Name of RRBs रीजन वेबसाइट
Ahmedabad अहमदाबाद

rrbahmedabad.gov.in

Ajmer अजमेर rrbajmer.gov.in
Allahabad इलाहाबाद rrbald.gov.in
Bangalore बैंगलोर rrbbnc.gov.in
Bhopal भोपाल rrbbpl.nic.in
Bhubaneshwar भुवनेश्वर rrbbbs.gov.in
Bilaspur बिलासपुर rrbbilaspur.gov.in
Chandigarh चंडीगढ़ rrbcdg.gov.in
Chennai चेन्नई rrbchennai.gov.in
Gorakhpur गोरखपुर rrbgkp.gov.in
Guwahati गुवाहाटी rrbguwahati.gov.in
Jammu जम्मू rrbjammu.nic.in
Kolkata कोलकाता rrbkolkata.gov.in
Malda मालदा rrbmalda.gov.in
Mumbai मुंबई rrbmumbai.gov.in
Muzaffarpur मुजफ्फरपुर rrbmuzaffarpur.gov.in
Patna पटना rrbpatna.gov.in
Ranchi रांची rrbranchi.gov.in
Secunderabad सिकंदराबाद rrbsecunderabad.nic.in
Siliguri सिलीगुड़ी rrbsiligurigov.in
Trivendrum त्रिवेंद्रम rrbthiruvananthapuram.gov.in
NOV 28, 2021 06:59 IST

उम्मीदवार यहां देख सकेंगे रिजल्ट

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा एनटीपीसी सीबीटी -1 का परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार rrb official website rrbcdg.gov.in के अलावा क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर भी परिणाम की जांच कर सकेंगे। 

NOV 27, 2021 23:46 IST

आरआरबी ग्रुप डी आंसर की

सीबीटी के पूरा होने के कुछ दिनों बाद प्रोविजनल आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2021 जारी की जाएगी। उत्तर के साथ आरआरबी उम्मीदवार की प्रतिक्रिया पत्रक और प्रश्न पत्र भी जारी करेगा। उम्मीदवार आरआरबी की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों से आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

NOV 27, 2021 23:00 IST

आरआरबी ग्रुप डी अधिसूचना 2021

आरआरबी ग्रुप डी अधिसूचना 23 फरवरी 2019 को रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी की गई थी। अधिसूचना पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराई गई थी और इसमें महत्वपूर्ण तिथियां, रिक्तियों, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और कई अन्य जानकारी शामिल थी।

NOV 27, 2021 22:02 IST

RRB जल्द सक्रिय करेगा संशोधन लिंक

आरआरबी जल्द ही उन उम्मीदवारों के लिए फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करने के लिए संशोधन लिंक को सक्रिय करेगा जिनके आवेदन अमान्य तस्वीरों और हस्ताक्षरों के आधार पर खारिज कर दिए गए थे। एक बार फिर से फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ अपने खातों में लॉग इन करना होगा। जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र पहले ही स्वीकार कर लिए गए थे, उन्हें लिंक के माध्यम से फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

NOV 27, 2021 20:58 IST

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती क्या है?

आरआरबी ग्रुप डी रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो भारतीय रेलवे में शामिल होना चाहते हैं। 1.15 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आरआरसी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।

NOV 27, 2021 20:17 IST

कोविड 19 के कारण स्थगित हुई RRB ग्रुप डी परीक्षा

इससे पहले, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित होने वाली थी, हालांकि, कुछ राज्यों में कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले आरआरबी एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर, तिथि, मॉक टेस्ट और मुफ्त यात्रा प्राधिकरण देखने और डाउनलोड करने के लिए लिंक को सक्रिय करेगा।

NOV 27, 2021 19:37 IST

2019 में निकली थी भर्ती

आरआरबी की ग्रुप डी भर्ती साल 2019 में निकाली गई थी लेकिन अब तक भर्ती की परीक्षा नहीं हुई है। कोरोना के प्रकोप की वजह से भी परीक्षा टलती रही। परीक्षा के लिए एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने आवेदन किए।

NOV 27, 2021 18:31 IST

परीक्षा में करना होगा इन नियमों का पालन

कोविड-19 की परिस्थिति ध्यान रखते हुए उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहना जाना अनिवार्य होगा।अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपना सैनिटाइजर भी रखना होगा।

NOV 27, 2021 16:30 IST

ग्रुप D की भर्ती पर RRB का ताजा नोटिफिकेशन

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की भर्ती से जुड़ा एक नया नोटिफिकेशन जारी हुआ है। नए नोटिफिकेशन में कहा गया कि छात्रों के आवेदन गलत फोटो या सिग्नेचर की वजह से रिजेक्ट किए गए थे, जल्द ही उनके लिए एक नया लिंक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। लिंक की मदद से छात्र गलतियां सुधार सकते हैं।

NOV 27, 2021 14:39 IST

आरआरबी ग्रुप डी 2021 प्रवेश पत्र

जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, उन्हें सीबीटी में उपस्थित होने के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। आरआरबी की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।

NOV 27, 2021 13:52 IST

ऑनलाइन आएगा एडमिट कार्ड

आरआरबी ग्रुप डी का आवेदन फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध था, इसके लिए प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन आएगा। आवेदन शुल्क 500 रुपये था। PwBD / महिला / ट्रांसजेंडर / भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अल्पसंख्यक समुदायों / आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये था। उम्मीदवार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

NOV 27, 2021 12:56 IST

सीबीटी 1 के बाद क्या

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पहले चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), दूसरे चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जैसा लागू हो), और दस्तावेज सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा जैसे विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी।

NOV 27, 2021 11:47 IST

स्मार्ट तरीके से बनाएं योजना

चूंकि लगभग 1.20 करोड़ उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, इसलिए प्रतिस्पर्धा अधिक है। उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की तैयारी स्मार्ट तरीके से करना जरूरी है। उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे में नौकरी पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। 

NOV 27, 2021 11:11 IST

आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट अपडेट

Railway Recruitment Boards (RRBs) द्वारा सीबीटी 1 परीक्षा के लिए RRB NTPC 2021 result जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। परिणाम के साथ, आरआरबी स्कोरकार्ड, कटऑफ अंक और अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। आरआरबी ने 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के सभी चरणों का सफलतापूर्वक आयोजन किया था।

NOV 27, 2021 10:14 IST

गलत जवाब पर कटेंगे नंबर

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

NOV 27, 2021 09:25 IST

परीक्षा से पहले जारी होगा RRB की ओर से ट्रैवल पास

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक का लिंक एक्टिवेट होगा।

NOV 27, 2021 08:54 IST

आरआरबी ग्रुप D के एग्‍जाम कब होंगे शुरू? 

भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा अप्रैल 2021 में आयोजित होनी थी जो कोरोना महामारी के खतरे के चलते आयोजित नहीं की जा सकी. उम्‍मीदवार अभी तक नई एग्‍जाम  डेट जारी नहीं हो पाई है। 

NOV 27, 2021 08:15 IST

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इन स्टेप्स को करें फॉलो

: उम्मीदवार rrb official website पर जाएं rrbcdg.gov.in
: यहां जाते ही आपको होमपेज पर Results पर क्लिक करना है।
: अब आप उस लिंक पर क्लिक करें, जिस पर लिखा है - RRb group d admit card download
: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा, जहां क्रेडिंशियल डालना होगा।
: डिटेल डालकर सबमिट कर दें, एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें।
: ग्रुप डी भर्ती अभियान में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (सीबीटी), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है।

NOV 27, 2021 07:46 IST

हाई जा सकती है कट ऑफ

जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से अधिक विवरण प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक रिक्त पद के लिए 354 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था इसलिए अपेक्षित आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 कट-ऑफ इस वर्ष अधिक हो सकती है।

NOV 27, 2021 07:03 IST

जल्‍द एक्टिवेट होगा लिंक

बोर्ड (RRB) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स पर फोटो और हस्ताक्षर ठीक करने का मॉडिफाई लिंक एक्टिव करेगा। हालांकि, आरआरबी ने जारी किए गए नोटिफिकेशन में लिंक एक्टिव करने की तारीख और समय की जानकारी नहीं दी है। 

NOV 27, 2021 07:03 IST

फोटो और सिग्नेचर ठीक करने का मौका

रेलवे नए नोटिस जारी कर उन सभी उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है, जिन उम्मीदवारों के आवेदन गलत फोटो और हस्ताक्षर की वजह से रद्द कर दिए गए थे। रेलवे फोटो और सिग्नेचर ठीक करने का मौका देने वाला है।

NOV 26, 2021 22:20 IST

यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा नतीजों के लिए आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों की जांच कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 1.25 करोड़ आवेदक एनटीपीसी के विभिन्न पदों के लिए इस परीक्षा में शामिल हुए थे।

NOV 26, 2021 20:55 IST

RRB NTPC में कितनी भर्तियां

आरआरबी ग्रुप डी एनटीपीसी परीक्षा की मदद से भर्ती अभियान के तहत 35,281 रिक्तियों को भरा जाएगा। परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक 7 चरणों में आयोजित की गई थी।

NOV 26, 2021 19:51 IST

RRB ग्रुप D परीक्षा के लिए नया नोटिस

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जिन लोगों का फॉर्म गलत फोटो और साइन की वजह से रिजेक्ट हो चुका था, उनके लिए आरआरबी जल्द ही अपनी वेबसाइट पर एक लिंक एक्टिव करने वाला है। इसी लिंक की मदद से छात्रों से हुई गलती को सुधारा जा सकता है।

NOV 26, 2021 18:44 IST

नियमित पढ़ें यह विषय

ग्रुप डी परीक्षा के लिए यह विषय पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इन विषयों पर पकड़ बनाकर चलें।
सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, और सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स

NOV 26, 2021 18:26 IST

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए इन चरणों में होगा चयन

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए सबसे पहले सीबीटी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) फिर दस्तावेज़ सत्यापन और अंत में मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। उम्मीदवार rrbcdg.gov.in से सीबीटी के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

NOV 26, 2021 17:46 IST

सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स

आरआरबी ग्रुप डी रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट यानी rrbcdg.gov.in पर जा सकते हैं।

NOV 26, 2021 17:23 IST

ग्रुप डी एडमिट कार्ड अपडेट

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा (rrb group d admit card 2021 exam) शुरू होने से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले, आरआरबी एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर, तिथि, मॉक टेस्ट और मुफ्त यात्रा प्राधिकरण देखने और डाउनलोड करने के लिए लिंक को सक्रिय करेगा।

NOV 26, 2021 16:53 IST

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट के बाद ग्रुप डी परीक्षा तिथि

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा तिथियों की घोषणा करेगा। इससे पहले, परीक्षा अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित की जानी थी, हालांकि, कुछ राज्यों में COVID-19 प्रतिबंधों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब परीक्षा तिथि एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट जारी होने के बाद आ सकती है।

NOV 26, 2021 16:28 IST

निगेटिव मार्किंग को रखें ध्यान

परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी के अलावा 15 भाषाओं में कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। पेपर 90 मिनट की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा और इसमें 120 प्रश्न होंगे। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए निगेटिव मार्किंग भी होगी।

NOV 26, 2021 16:03 IST

जल्द आने वाले हैं हॉल टिकट

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा इस साल 23, 24, 26 और 31 जुलाई को आयोजित की गई थी। जुलाई में भी आरआरसी के लिए याचिका दायर करने के लिए उम्मीदवारों ने ट्विटर पर ट्रेंड (#RRC_GROUPD_EXAMDATE) का इस्तेमाल किया। तब इस ट्रेंड को 3.35 लाख से ज्यादा इंप्रेशंस मिले थे। हॉल टिकट जल्द ही बाहर आने की उम्मीद है, रेलवे की ओर से आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के एडमिट कार्ड और अन्य विवरणों के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

NOV 26, 2021 15:47 IST

रिजल्ट देखने के लिए करें यह काम

हाल ही में COVID-19 महामारी के कारण परीक्षाओं को कई बार आगे बढ़ाया गया है। यदि कोरोना न आता तो शायद अब तक लोगों की ज्वाइनिंग भी हो गई होती। खैर, अभी अपडेट यह है कि रेलवे अधिकारी कभी भी सीबीटी 1 परिणाम जारी कर सकते है। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या इस ब्लॉग का समय समय पर अवलोकन करते रहें।

NOV 26, 2021 15:46 IST

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कभी आ सकता है आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) परीक्षा के परिणाम जल्द ही आने वाले हैं, उम्मीदवार मांग कर रहे हैं कि रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि घोषित करे। मीडिया रिपोर्टस की मानें, जो कभी भी परिणाम जारी किए जा सकते हैं। 2019 में अधिसूचित 1,03,769 रिक्तियों के लिए 1.15 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।

NOV 26, 2021 15:46 IST

तैयारी बनाए रखना है जरूरी

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2019 में आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के साथ अधिसूचित की गई थी। हालांकि परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया कबका पूरी हो चुकी है? लेकिन परीक्षा कब आयोजित की जाएगी, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है। तब तक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी बनाए रखें।